Anupama: लीला ने सरेआम उठाया अनुपमा के कैरेक्टर पर सवाल, श्रुति का इस्तेमाल कर अनुपमा को बर्बाद कर देगी वसुंधरा?

Anupama: अनुपमा में हाई-वोल्टेज ड्रामा जारी है. जहां वसुंधरा ने श्रुति को अपनी साजिश का हिस्सा बनाकर अनुपमा के खिलाफ बड़ा जाल बुना है, वहीं कैफे में सबके सामने अनुपमा के चरित्र पर सवाल उठाकर उसे अपमानित किया गया.

WrittenBy
By: Shreya Pandey | Published: May 4, 2026 9:28 AM IST

Anupama: अनुपमा की जिंदगी में शांति कम और हड़कंप ज्यादा रहता है. ताजा प्रोमो में कहानी तीन अलग-अलग जगह चल रही है, जहां शाह हाउस, कोठारी हाउस और अनुपमा का कैफे तीनों ही जगह तनाव दिख रहा है. जहां एक तरफ ममता का संघर्ष है, तो दूसरी तरफ नफरत और साजिशों का जाल बना है. रुपाली गांगुली स्टारर इस शो के आगामी एपिसोड्स में दर्शकों को वो ड्रामा देखने को मिलेगा, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी.

ख्याति की बेइज्जती और वसुंधरा का घमंड

अनुपमा (Anupama) में हम देखेंगे कि कोठारी हाउस में सत्ता का संघर्ष जारी है. वसुंधरा अपनी कड़वी बातों से ख्याति को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है. जब ख्याति एक फाइल पढ़ती है, तो वसुंधरा उसका मजाक उड़ाते हुए कहती है कि उसकी काबिलियत केवल चाय बनाने तक ही सीमित है. वह ख्याति को सख्त हिदायत देती है कि अपनी गलतियों का जिक्र वह राही से न करे, वरना अनुपमा तक बात पहुंचते देर नहीं लगेगी. वसुंधरा का यह रवैया ख्याति को अंदर तक झकझोर देता है, लेकिन वह हार मानने के बजाय फिर से फाइल की जांच करने का फैसला करती है.

राही को लगी चोट और प्रेम का दर्द

इसी माहौल के बीच श्रुति और राही की कोठारी हाउस में एंट्री होती है. राही को चोटिल देखकर प्रेम का दिल पसीज जाता है. दोनों के बीच की कड़वाहट धीरे-धीरे कम हो रही है और उनके रिश्ते में सुधार होता दिख रहा है. हालांकि, कुछ लोग अभी भी उन्हें दूर करने की फिराक में हैं.

अनुपमा के कैरेक्टर पर उठा सवाल

कहानी में सबसे बड़ा धमाका तब होता है जब अनुपमा अपनी बेचैनी के चलते कैफे पहुंचती है. वहां वह दिग्विजय और अन्य लोगों के साथ बैठी होती है, तभी वसुंधरा वहां पहुंचकर तमाशा खड़ा कर देती है. वसुंधरा सभी के सामने अनुपमा के चरित्र पर उंगली उठाती है और गंदे आरोप लगाती है. इधर शाह हाउस में लीला (बा) भी अनुपमा और हसमुख की अनुपस्थिति पर सवाल उठाकर माहौल को और भी कड़वा बना रही है. पाखी और तोषू भी अपनी अलग ही जासूसी में व्यस्त हैं.

श्रुति का इस्तेमाल और वसुंधरा का मास्टरप्लान

श्रुति ने अपना नया रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी कर ली है और वह प्रेम को काम का ऑफर देती है. हालांकि प्रेम मना कर देता है, लेकिन वसुंधरा को इसमें अपना बड़ा फायदा नजर आता है. वह बड़ी चालाकी से श्रुति को अपने ही घर में रुकने का न्योता देती है. जब गौतम वसुंधरा से पूछता है कि क्या वह श्रुति को ढाल बनाकर अनुपमा से बदला लेना चाहती है, तो वसुंधरा एक रहस्यमयी मुस्कान के साथ कहती है कि उसका प्लान बदले से कहीं ज्यादा बड़ा और खतरनाक है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.