Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Anupama Major Twist: सुकीर्ति कांडपाल को शो से बाहर निकालेंगे मेकर्स? अनुज-अनुपमा की जिंदगी में आएगा धांसू ट्विस्ट

Anupama Major Twist: टीवी सीरियल अनुपमा में जल्द ही महाट्विस्ट आएगा। अनुज और अनुपमा एक हो जाएंगे। दावा है कि दोनों का मिलन हो जाएगा, जिसका बाद एक कलाकार का पत्ता कट सकता है।

By: Kavita  |  Published: June 28, 2024 12:41 PM IST

Anupama Major Twist: सुकीर्ति कांडपाल को शो से बाहर निकालेंगे मेकर्स? अनुज-अनुपमा की जिंदगी में आएगा धांसू ट्विस्ट

Anupama Major Twist: टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। सीरियल में टीटू और डिंपी की शादी का माहौल बना हुआ है, लेकिन इसमें भयंकर हंगामा हो रहा है। श्रुति का सारा सच अनुपमा और फिर अनुज के सामने आ गया है। बीते एपिसोड में ही दिखाया गया था कि अनुज जैसे ही श्रुति का सारा सच जानता है वैसे ही भड़क जाता है। वह श्रुति को खूब खरी खोटी सुनाता है और उससे अपने सारे रिश्ते तोड़ लेता है और ये श्रुति के साथ-साथ आध्या के लिए भी बड़ा झटका होता है। अब शो में नया ट्विस्ट आने वाला है, जिससे मेकर्स श्रुति का रोल निभाने वाली सुकीर्ति कांडपाल को शो से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं। ये सब होगा कैसे? आइए आपको बताते हैं।

अनुज-अनुपमा होंगे एक

सीरियल में अनुज और अनुपमा (Anupama) की जोड़ी होती है और फैंस इन दिनों को हमेशा एक साथ ही देखना चाहते हैं। बीते काफी समय से कहानी में अनुज और अनुपमा अलग अलग है। अनुज ने श्रुति से सगाई भी कर ली थी, लेकिन अब श्रुति ही दोनों को मिलाने का काम करेगी। लेटेस्ट एपिसोड में श्रुति अनुज और अनुपमा को सलाह देगी कि उन दोनों को हमेशा हमेशा के लिए एक हो जाना चाहिए। दोनों को शादी कर लेनी चाहिए। इसी तरह मान की ये कहानी पूरी होगी। अब कहानी में अनुज अनुपमा से प्यार की मांग करेगा। प्रोमो में भी दिखाया गया है कि अनुज अनुपमा के पास जाएगा और साथ रहने की बात करेगा। इस महाट्विस्ट के साथ ही दोनों एक हो सकते हैं।

माया की तरह गायब होगी श्रुति

शो में अनुज और अनुपमा के एक होते ही श्रुति का पत्ता कट सकता है। अनुज और अनुपमा के बीच सबसे पहले माया आई थी, जिसने भी अनुज को अपने पास रख लिया था, लेकिन जैसे ही अनुज और अनुपमा फिर से साथ हुए तो मेकर्स ने माया की मौत का सीन दिखा दिया। इस तरह ही माया का रोल निभाने वाली छवि पांडे ने शो को अलविदा कह दिया था। अब इसी तरह शो में एक बार फिर अनुज और अनुपमा का मिलन होने वाला है। दावा है कि मेकर्स श्रुति का पत्ता भी शो से काट देंगे। सुकीर्ति कांडपाल शो को अलविदा कह सकती हैं।