सीरियल अनुपमा इस समय टीआरपी की दुनिया में गोते लगा रहा है. अनुपमा की रेटिंग हर हफ्ते ऊपर नीचे होती रहती है. ऐसे में सीरियल अनुपमा के मेकर्स लगातार कहानी में बड़े बदलाव कर रहे हैं ताकि लोगों की दिलचस्पी बनी रहे. इसी बीच सीरियल अनुपमा की कहानी में एक बड़ा बवाल मचने वाला है. जल्द ही सीरियल अनुपमा की कहानी से राघव की छुट्टी कर दी जाएगी. ये खबर तो बहुत पहले ही आ गई थी कि मनीष गोयल जल्द ही सीरियल अनुपमा को अलविदा कहने वाले हैं. इसी बीच इस बात का खुलासा कर दिया गया है कि किस वजह से अनुपमा और राघव की लव स्टोरी का गला दबा दिया गया.
जस्ट शो बिज की एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है. सूत्रों की मानें तो अनुपमा और राघव को रोमांस टीवी पर दिखाना ही सबसे बड़ा चैलेंज था. हम यहां पर ये नहीं भूल सकते कि राघव और अनुपमा की एक में बहुत अंतर है. हमारे इंडिया की सोसाइटी अब तक इतनी डवलप नहीं हुई है कि इस तरह की स्टोरी लाइन को पचा पाए. यही वजह है जो सीरियल अनुपमा की कहानी में राघव और अनुपमा की केवल दोस्ती दिखाई गई. वैसे भी राघव का किरदार एक केमियो था. राघव का मकसद अब खत्म हो चुका है. ऐसे में उसका सीरियल अनुपमा में कोई काम नहीं है.
TRENDING NOW
राघव एक ऐसा आदमी था जिसका अतीत ही उसके लिए परेशानी का सबब था. अनुपमा की वजह से वो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ सका. मनीष गोयल बार बार राजन शाही को बोल रहे थे कि वो एक मजबूत किरदार निभाना चाहते हैं. राजन शाही ने उनकी ये इच्छा पूरी कर दी. राघव के सीरियल अनुपमा में वापस लौटने की खबर पर इस सूत्र ने कहा, इस सवाल का जवाब राजन शाही ही दे सकते हैं. जिस दिन उनको लगेगा कि राघव की सीरियल अनुपमा में जरूरत है वो वापस आ जाएगा. तब तक लोगों को अनुपमा पर फोकस करना होगा.
Subscribe Now
Enroll for our free updates