Rupali Ganguly Anupama Promo: राजन शाही (Rajan Shahi) के सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) स्टार रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) में आए दिन कोई न कोई ड्रामा चलता रहता है. अनुपमा खुद का घर तो संभाल नहीं पाती है लेकिन औरों के झगड़ों में दखल देने में उसे बहुत मजा आता है. अनुपमा को समझ नहीं आता कि पहले उसे अपने घर को देखना चाहिए. उसके बच्चों का बस चले तो वो मिनटों में अनुपमा के घर को बेच डालें. इसी बीच सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में एक बड़ा बदलाव आने को है. खबर है कि सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में अनुपमा करोड़पति बनने वाली है. बिना पैसे के अनुपमा रातों रात रईस हो जाएगी. अब ये राजन शाही का शो है और यहां पर कुछ भी हो सकता है. अब अनुपमा की कहानी में कुछ ऐसा होगा जिसके बारे में आप सोच भी हीं सकते.
सीरियल 'अनुपमा' में आएगा अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट
टीवी के इतिहास में पहली बार अनुपमा अपनी अमीरी के ठाठ-बाट दिखाने वाली है. अमीरी के मामले में अनुपमा वसुंधरा को भी पीछे छोड़ने वाली है. इस बात का सबूत सीरियल अनुपमा का लेटेस्ट प्रोमो है. सीरियल अनुपमा के प्रोमो में अनुपमा दुबई से आई बिजनेसवूमन का रोल निभाती नजर आ रही है. अनुपमा के साथ साथ बापूजी को भी अमीर दिखने की बीमारी लग जाएगी.
अपने दोस्त के बच्चों को सबक सिखाएंगे बापूजी
अनुपमा की मदद से बापूजी अपने दोस्त के घर में घुसने वाले हैं. अमीरी का रौब दिखाकर बापूजी और अनुपमा इन दोनों का दिमाग खराब कर देंगे. जल्द ही बापूजी के दोस्त के बेटे और बहू को इस बात का एहसास होगा कि उन्होंने कितनी बड़ी गलती है. दोनों अपनी मर्जी से अपने माता पिता को लेने निकल जाएंगे. हालांकि ऐसा होने से पहले बापूजी और अनुपमा जमकर ड्रामा करने वाले हैं जिसे देखकर आपको भी हंसी आएगी.
अनुपमा में दिखेगी मिसेज कपाड़िया की झलक
अब वैसे भी अनुपमा को मिसेज कपाड़िया बने काफी समय हो गया है. सालों बाद अनुपमा मे फैंस को अनुज की पत्नी वाली वाइब देखने को मिलेगी. अनुपमा एक सुहागन की तरह सजने संवरने वाली है. इतना ही नहीं अनुपमा बापूजी को भी सेठ बना देगी. अनुपमा और बापूजी को देखकर तो फैंस को भी सदमा लगे वाला है. काश अनुपमा और बापूजी का ये अंदाज बा देख पाती. अगर शो में ऐसा हुआ तो लीला को एक बार फिर से हार्ट अटैक आ जाएगा और फैंस को फिर से हंसने का मौका मिल जाएगा. एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates