Rinku Dhawan Read To Make Exit From Anupama: टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों काफी मजेदार चल रही है. सीरियल में जब से रजनी के किरदार में रिंकू धवन की एंट्री हुई है, तब से ही शो की टीआरपी बढ़ी हुई है. फैंस रजनी और अनुपमा के सीन्स को काफी पसंद कर रहे हैं. रजनी किसी भी तरह चॉल की सपंत्ति लेने में लगी है और अनुपमा का सारा ध्यान अपनी भारती की शादी में है. शो के इस ट्रैक में रजनी और अनुपमा आमने सामने है. फैंस अनुपमा को जितना पसंद कर रहे हैं. उतना ही रजनी को कोस रहे हैं, लेकिन अब शो में मेकर्स नया ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं.
अनुपमा से कटेगा इस हसीना का पत्ता
टीवी सीरियल अनुपमा (Anupama) में मेकर्स एक बहुत बड़ा ट्विस्ट लेकर आने वाला है. मेकर्स कुछ ऐसा करने वाले हैं, जिससे नए साल के बाद शो की कहानी एकदम बदल जाएगी. अभी शो में रजनी चॉल की जमीन हड़पने में लगी है और अनुपमा साइन भी कर देती है, लेकिन अब जल्द ही रजनी का खेल खत्म होने वाला है. शो में रजनी का कैरेक्टर खत्म करने की प्लानिंग मेकर्स कर चुके हैं. दावा है कि रनजी का कैरेक्टर निभा रही एक्ट्रेस रिंकू धवन (Rinku Dhawan) शो को छोड़ने वाली हैं, जिससे सीरियल में धमाका होगा. मेकर्स साल 2026 की शुरुआत में शो में कुछ नया करने वाले हैं और इसी वजह से शो से अब रजनी का कैरेक्टर खत्म कर दिया जाएगा. सीरियल में दिखाया जाएगा रजनी का खेल खत्म होने वाला है और अनुपमा के सामने उसका सच भी आ जाएगा, जिसके बाद रजनी को अनुपमा साइड कर देगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिंकू धवन 5 जनवरी को अपने आखिरी एपिसोड की शूटिंग करेंगी.
TRENDING NOW
रिंकू धवन और रुपाली गांगुली का बॉन्ड
बता दें कि अनुपमा के सेट पर रिंकू धवन और रुपाली गांगुली काफी क्लोज आ चुके हैं. दोनों के ढेर सारे सीन्स शो में आते हैं और इसी वजह से दोनों की काफी बनने भी लगी है, लेकिन जैसे ही रुपाली गांगुली को रिंकू धवन के जाने की बात पता चली तो वह काफी ज्यादा भावुक हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का खुलासा किया गया है. याद दिला दें कि अनुपमा से पहले रिंकू धवन को बिग बॉस में देखा गया था. वह बिग बॉस 17 में नजर आई थीं. इस शो में उनकी गेम को काफी पसंद किया गया था लेकिन वह बीच में ही इविक्ट हो गई थीं. एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates