Rupali Ganguly Met Aniruddhacharya: टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस रुपाली गांगुली शूटिंग से ब्रेक लेकर वृंदावन पहुंचीं. एक्ट्रेस पहली बार कृष्ण की नगरी वृंदावन गईं और उन्होंने यहां पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य से भी मुलाकात की. इस मौके पर रुपाली गांगुली ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के वृद्धा आश्रम में माताओं और बहनों से भी मुलाकात की और यहां पर उन्होंने कुछ ऐसा सुना, जिस वजह से उनके आंसू झलक गए. वह यहां पर महिलाओं की आपबीती सुनकर खुद को रोक नहीं पाईं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
रुपाली गांगुली ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य से की मुलाकात
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने वृंदावन जानकर सबसे पहले बांके बिहारी के दर्शन किए और जैसे ही उन्हें पता चला कि यहां पर ही कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का आश्रम है तो वहां पर भी वह पहुंच गईं. इस मौके का वीडियो कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के यूट्यूबर चैनल पर शेयर किया गया है और इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे रुपाली ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य से मुलाकात की और फिर आश्रम में रहने वाली महिलाओं से ढेर सारी बातचीत की. इतना ही नहीं, इस मौके पर रुपाली को अनिरुद्धाचार्य ने एक घटना के बारे में भी बताया, जिसे सुनकर उनकी आंखें नम हो गईं. एक्ट्रेस को पता चला कि कुछ दिन पहले ही एक माता का यहां पर देहांत हुआ था और तब उनके बेटे को कॉल किया गया तो सामने से जवाब आया कि वो पहले ही मर चुकी है. घर से निकाली गईं माताओं की कहानी सुनकर रुपाली गांगुली की आंखें छलक पड़ीं और वह रोने लग गईं.
देखें वीडियो
सेट पर कैसे होती है शूटिंग? रुपाली गांगुली ने बताया हाल
बता दें कि कथावाचक से बातचीत में रुपाली गांगुली ने अनुपमा के सेट का हाल भी बताया. एक्ट्रेस ने समझाने की कोशिश की कि वह कैसे शूट करती हैं. रुपाली ने कहा कि वह पशु प्रेम से काफी प्रभावित है और जिस जगह पर वह शूटिंग करती है वहां पर बंदर, कुत्ते और सांप भी आ जाते हैं, लेकिन वह उन बेजुबान जानवरों को बहुत ही प्यार से गोद में लेती हैं और बहुत अच्छे से रहते हैं. रुपाली के मुताबिक, उन जानवरों के द्वारा कभी कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है. रुपाली गांगुली की बातें सुनकर कथावाचक इंप्रेस हो जाते हैं और कहते हैं कि जो बोलना नहीं जानते, उनके लिए हम ही सहारा हैं. जीव में ही नारायण का वास है. उनकी सेवा करनी ही चाहिए. सोशल मीडिया पर रुपाली गांगुली और कथावाचक का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates