ISPL में Amitabh Bachchan से टकराई TV की अनुपमा, Sachin Tendulkar से सीखा क्रिकेट

Anupama Rupali Ganguly met with Amitabh Bachchan Sachin Tendulkar in ISPL: सीरियल अनुपमा में धमाल मचा रहीं अदाकारा रुपाली गांगुली एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. हाल ही में रुपाली गांगुली को ISPL में अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर के साथ मस्ती करते हुए देखा गया.

By: Shivani Duksh  |  Published: January 10, 2026 8:43 AM IST

ISPL में Amitabh Bachchan से टकराई TV की अनुपमा, Sachin Tendulkar से सीखा क्रिकेट

Anupama Serial: राजन शाही (Rajan Shahi) ने सीरियल शो अनुपमा (Anupama) में रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) को कास्ट करके उनकी किस्मत चमका दी है. जिस दिन से रुपाली गांगुली ने अनुपमा में कदम रखा है तब से ही वो एक बड़ी स्टार बन गईं. हाल ये है कि बड़े बड़े बॉलीवुड सितारे भी रुपाली गांगुली के फैन बन चुके हैं. इस लिस्ट में अब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है. हाल ही में सचिन तेंदुलकर , रुपाली गांगुली को क्रिकेट सिखाते नजर आए. वहीं बिग बी ने रुपाली गांगुली के साथ जमकर बातें की. दरअसल हाल ही में रुपाली गांगुली ISPL 2026 का हिस्सा बनने पहुंची थीं. यहां पर टीवी की अनुपमा को अमिताभ बच्चन के साथ स्टेज शेयर करने का मौका मिला. इस दौरान रुपाली गांगुली ने बिग बी के साथ खूब धमाल मचाया. इस इवेंट में रुपाली गांगुली पटाखा बनकर पहुंची थीं. बैकस्टेज भी रुपाली गांगुली बिग बी के साथ गप्पा मारती दिखीं.

एक्टिंग के बाद अब क्रिकेट में किस्मत आजमाएंगी रुपाली गांगुली

वहीं स्टेज पर रुपाली गांगुली को सचिन तेंदुलकर से क्रिकेट सीखने का मौका मिला. सचिन ने रुपाली गांगुली को पहले हाथ में बल्ला पकड़ना सिखाया. इस दौरान रुपाली गांगुली काफी खुश नजर आईं. रुपाली गांगुली के चेहरे की खुशी देखने लायक थी. फैंस को भी रुपाली गांगुली का गुजराती स्टाइल खूब पसंद आ रहा है. इस इवेंट में धमाल मचाकर रुपाली गांगुली ने साबित कर दिया है कि वो क्यों टीवी की अनुपमा कहलाई जाती हैं. अब सोशल मीडिया पर रुपाली गांगुली की तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो रही हैं जिनमें वो अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर के साथ नजर आ रही हैं.

TRENDING NOW

अनुपमा में दिन रात काम कर रही हैं रुपाली गांगुली

सीरियल अनुपमा को हिट बनाने के लिए रुपाली गांगुली इन दिनों खूब पापड़ बेल रही हैं. सीरियल अनुपमा की रेटिंग ने एक बार फिर से गोते लगाने शुरू कर दिए हैं. ऐसे में रुपाली गांगुली के शो की कहानी पर और भी ज्यादा ध्यान दिया जाने लगा है. इस समय भी अनुपमा की कहानी में घमासान देखने को मिल रहा है. कोठारी परिवार के लोगों ने प्रार्थना के बेबी शॉवर का आयोजन किया है. इस बेबी शॉवर में वसुंधरा अनुपमा को खूब जलील करने वाली है. वसुंधरा परिवार के सामने गौतम को प्रार्थना के बच्चे का बाप बताएगी. ये बात सुनकर अंश को सदा लगने वाला है. वहीं अनुपमा वसुंधरा से भिड़ने वाली है. जिसके बाद घर में एक नया झगड़ा शुरू हो जाएगा.