रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सीरियल अनुपमा (Anupama) में इस समय दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है. हालांकि इतना कुछ होने के बाद भी फैंस आज भी अनुपमा की पुरानी कास्ट को मिस करते हैं. फैंस आज भी इन फैंस के टीवी पर लौटने का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच सीरियल अनुपमा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हा. रिपोर्ट्स की मानें तो सीरियल अनुपमा एक हसीना एक बार फिर से अपने कमबैक की तैयारी कर रही है. यहां हम बात कर रहे हैं अनुपमा के खानदान की बहू डिंपी यानी निशि सक्सेना (Nishi Saxena) की जो कि एक बार फिर से टीवी की दुनिया में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं.
इस शो में धमाल मचाएंगी निशि सक्सेना
खबर है कि निशि सक्सेना जल्द ही टीवी सीरियल वसुधा में नजर आने वाली हैं. निशि सक्सेना इस शो में अहम किरदार निभाएंगी. बता दें कि इस समय सीरियल वसुधा टॉप 10 में अपनी धाक बनाए हुए है. ये शो लगातार सीरियल अनुपमा को टक्कर दे रहा है. ऐसे में निशि सक्सेना की इस शो में एंट्री अनुपमा के लिए खतरा साबित हो सकती है. फैंस का कहना है कि अनुपमा की बहू अब उसे ही कड़ी टक्कर देगी. हालांकि अब तक भी निशि सक्सेना ने इस खबर पर मुहर नहीं लगाई है.
TRENDING NOW
जब निशि सक्सेना ने किया अपने बॉयफ्रेंड का जिक्र
फैंस को नहीं पता है कि निशि सक्सेना के टीवी पर लौटने की खबर में कितनी सच्चाई है. बता दें कुछ महीनों पहले ही निशि सक्सेना ने सीरियल अनुपमा को अलविदा कहा था. उसके बाद से ही निशि सक्सेना ब्रेक पर चल रही हैं. हालांकि इस दौरान निशि सक्सेना ने ये खुलासा करके सनसनी मचा दी थी कि वो अपने ही ऑनस्क्रीन पति सागर पारेख को डेट कर रही हैं. कई बार निशि सक्सेना और सागर पारेख को साथ देखा जाता है. फैंस को तो पहले ही निशि सक्सेना और सागर पारेख पर शक होने लगा था. हालांकि कुछ समय बाद निशि सक्सेना और सागर पारेख ने अपने रिश्ते की पोल जमाने के सामने खोल दी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates