जल्द ही TV पर धमाकेदार वापसी करेगा Anupama का लाडला समर, इस शो में होगी धांसू एंट्री

Anupama Rupali Ganguly on screen son in Ekta Kapoor Show: रिपोर्ट्स की मानें सीरियल अनुपमा का एक और स्टार टीवी पर धामाकेदार वापसी करने की तैयारी कर रहा है. ये स्टार जल्द ही एकता कपूर के शो में नजर आएंगे.

By: Shivani Duksh  |  Published: May 27, 2025 7:11 AM IST

जल्द ही TV पर धमाकेदार वापसी करेगा Anupama का लाडला समर, इस शो में होगी धांसू एंट्री

सीरियल अनुपमा इस समय लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. लोगों को लगता है कि सीरियल अनुपमा समय के साथ बेकार होता चला जा रहा है. सीरियल अनुपमा की पुरानी कास्ट की बेहतरीन थी. लोग अब भी सीरियल अनुपमा की पुरानी कास्ट को मिस करते हैं. इसी बीच खबर आ रही है कि सीरियल अनुपमा का एक स्टार टीवी पर वापसी करने की तैयारी में है. यहां हम बात कर रहे हैं अनुपमा के लाडले बेटे समर की जिसका किरदार किसी जमाने में टीवी एक्टर पारस कलनावत (Paras Kalnawat) ने निभाया था. खबर है कि पारस कलनावत एकता कपूर के सीरियल परीणिती में नजर आने वाले हैं. जल्द ही सीरियल परीणिती में 20 साल लंबा जनरेशन लीप आने वाला है.

लीप के बाद सीरियल परीणिती (Parineetii) की कहानी को पूरी तरह से बदल दिया जाएगा. जिसके बाद पारस कलनावत की मेन लीड के तौर पर इस शो में एंट्री करवाई जाएगी. लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो इस समय पारस कलनावत और परीणिती की टीम की बात चल रही है. अगर सब ठीक रहा तो जल्द ही पारस कलनावत की टीवी पर धमाकेदार वापसी होगी. हालांकि अब तक भी एकता कपूर की टीम ने इस खबर पर मुहर नहीं लगाई है. गौरतलब है कि इससे पहले पारस कलनावत कुंडली भाग्य में लीड के तौर पर नजर आए थे.

TRENDING NOW

बीते साल ही पारस कलनावत का ये शो ऑफ एयर कर दिया गया. इस खबर ने पारस कलनावत के फैंस का दिल खुश कर दिया है. कुछ समय पहले भी पारस कलनावत लाइमलाइट में बने हुए थे. दावा किया गया था कि पारस कलनावत को रोहित शेट्टी के रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) के लिए अप्रोच किया गया है. गौरतलब है कि सीरियल अनुपमा से बाहर होने के बाद पारस कलनावत कई शोज का हिस्सा बन चुके हैं. हालांकि उनको अब भी वो फेम नहीं मिल पा रहा है जो अनुपमा में काम करने के दौरान मिला था. ऐसी ही टीवी की ऐसी ही खबरें जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुड लाइफ...