Anupama में लीप आते ही रुपाली गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, गलती से फैंस को दे दिया ये तगड़ा हिंट
अभा ज्यादा समय नहीं हुआ है जब रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh), संजय दत्त (Sanjay Dutt) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) का रिव्यू देकर बवाल खड़ा कर दिया था. इसी बीच खबर आई कि सीरियल अनुपमा में ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार सचिन त्यागी की एंट्री होने वाली है. राजन शाही (Rajan Shahi) ने सचिन त्यागी को अनुपमा में काम करने का मौका दिया. सचिन त्याग के शो में आते ही लंबा लीप देखने को मिला था. इसी बीच रुपाली गांगुली ने अपने शो को लेकर बड़ा दावा कर डाला है. हाल ही में रुपाली गांगुली ने सीरियल अनुपमा में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स के बारे में खुलकर बात की है. रुपाली गांगुली ने दावा किया है कि सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड्स में बहुत कुछ बड़ा होने वाला है. अनुपमा ने लीप आते ही गोवा में थेपला और ढोकला बेचकर पेट पालना शुरू कर दिया है. गोवा में अनुपमा देविका की बेटी के साथ समय बिता रही है.
शो में आए इस बदलाव के बारे में बात करते हुए रुपाली गांगुली ने कहा, मैं खुशनसीब हूं जो मुझे अनुपमा बनने का मौका मिला. ये किरदार देश की औरतों को इंस्पायर करता है. अनुपमा एक ऐसी औरत है जो हर मुसीबत का अकेले सामना करने निकल जाती है. वो आज भी मजबूती के साथ खड़ी हुई है. वो गिरती है और फिर उठती है. अनुपमा का किरदार हर औरत की परेशानियों को बारीकी से दिखाता है. हर औरत का रास्ता अलग है लेकिन मंजिल एक ही है. यही वजह है जो लोग अनुपमा के साथ जुड़ाव महसूस करते हैं.
रुपाली गांगुली ने आगे कहा, चाहे जिंदगी मेंकुछ भी हो जाए लेकिन कोई भी अपने लैल्फ वर्थ को न खोए... अनुपमा सबको यही सीख देती है. प्रार्थना की मौत के बाद हमारे शो में लीप आया है. लीप के बाद अनुपमा देविका की बेटी के साथ एक नई जिंदगी शुरू कर चुकी है. वो गोवा में रहने लदी है. उसके पास अब नई जिम्मेदारियां हैं. देविका की बेटी की वजह से और नई एंट्री की वजह से अनुपमा की जिंदगी में की बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं. ये बदलाव अनुपमा की कहानी को दिलचस्प बनाएंगे. रुपाली गांगुली ने ये बयान देकर हंगामा मचा दिया है. रुपाली गांगुली ने साफ कर दिया है कि सचिन त्यागी के आने से अनुपमा का कहानी में कुछ तो बड़ा होने वाला है. वैसे भी रुपाली गांगुली का बदला लुक फैंस का लगातार ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…