Anupama Spoiler: एक बार फिर अपना सिर ओखली में डालेगी अनुपमा
Anupama Spoiler 12 April 2026: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) अनुपमा बनकर लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं. हालांकि अब समय के साथ राजन शाही (Rajan Shahi) के सीरियल अनुपमा (Anupama) का चार्म खत्म होने लगा है. यही वजह है कि अनुपमा का नंबर वन का ताज उससे छिन गया है. हालांकि मेकर्स अब भी अनुपमा की कहानी को दिलचस्प बनाने में लगे हुए हैं. सीरियल अनुपमा में अब तक आपने देखा, अनुपमा को अपने रेस्टोरेंट में बुलाकर प्रेम उसे बहुत जलील करता है. प्रेम दावा करता है कि वो एक नंबर का नाकारा लड़का है जो अपने परिवार का नाम रोशन नहीं कर पा रहा है. वसुंधरा के सामने प्रेम खुद को बेटे के नाम पर कलंक बताता है. वहीं राही घर में खूब तोड़फोड़ करती है. प्रेरणा भी अनुपमा से लड़ने पहुंच जाती है. तब अनुपमा उससे कहती है कि उसकी कोई गलती नहीं है. रेस्टोरेंट में उसके अलावा और भी लोग थे जो कमियां देख रहे थे. इसी बीच सीरियल अनुपमा की कहानी में एक बड़ा भूचाल आने वाला है, जिसकी वजह से अनुपमा एक बार फिर से गोवा पहुंच जाएगी.
रुपाली गांगुली के शो आप देखेंगे, अनुपमा परिवार के लोगों के सामने सफाई पेश कर करके थकने वाली है. अनुपमा को समझ नहीं आएगा कि वो कैसे राही और प्रेम को संभाले. दूसरी तरफ प्रेम राही से अनुपमा से दूरी बनाने के लिए कहेगा. प्रेम दावा करेगा कि वो अनुपमा और उसके परिवार से कभी नाता नहीं रखेगा. वहीं दूसरी तरफ अनुपमा के पास दिग्विजय का फोन आने वाला है. दिग्विजय अनुपमा ने फोन पर जोशी बेन के बारे में सवाल करने वाला है. अनुपमा दिग्विजय को बताएगी कि वही जोशी बेन है. ये बात सुनकर दिग्विजय का शक यकीन में बदल जाता है.
अनुपमा का सच बाहर आते ही दिग्विजय का खुराफाती दिमाग चलने वाला है. दिग्विजय बिना देर किए एक फूड फेस्टिवल में हिस्सा लेने का फैसला करेगा. ये काम करने के लिए दिग्विजय अपना कैफे ओपन करेगा. दिग्विजय कैफे ओपन होते ही खाना बनाने का काम अनुपमा को थमाने वाला है. इसके साथ ही दिग्विजय अनुपमा को सैलेरी देने का भी फैसला करेगी. इसी के साथ अनुपमा अपने एक नए सफर की शुरुआत करने वाली है. अनुपमा दिग्विजय के कैफे को चमका देगी. पहले तो अनुपमा कैफे चलाएगी. जिसके बाद वो कम्पिटिशन में जंग लड़ने निकल जाएगी. हालांकि इस बार अनुपमा और दिग्विजय के साथ कोई नहीं होगा. दिग्विजय का बेटा भी उसे परेशान करने की कोशिश करने वाला है. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…