Anupama Spoiler: अनुपमा को उसकी औकात दिखाने लौटेगी ये हसीना, सड़क पर सामान बेचेंगे बापूजी और बा बनेगी नौकरानी

Anupama Spoiler 16 April 2026: सीरियल अनुपमा में अनुपमा एक नई शुरुआत करने की तैयारी कर रही है. इसी बीच अनुपमा की जिंदगी में एक और विलेन की एंट्री होने वाली है. इस विलेन का कनेक्शन अनुज से निकलने वाला है.

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: April 16, 2026 7:37 AM IST

Anupama Spoiler 16 April 2026: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly), सीरियल अनुपमा (Anupama) को हिट बनाने के लिए बहुत मेहनत कर रही हैं. वो दिन रात इस शो की शूटिंग कर रही हैं ताकि शो को फिर से नंबर वन की गद्दी पर बैठा सकें. वहीं राजन शाही (Rajan Shahi) की टीम भी शो की कहानी में लगातार बदलाव कर रही है. सीरियल अनुपमा में अब तक आपने देखा, परिवार के लोगों ने एक बार फिर से अनुपमा से मुंह मोड़ लिया है. ऐसे में अनुपमा भी वापस जाने का फैसला करती है, अनुपमा बिना देर किए गोवा जाती है. यहां पर अनुपमा सावि के कैफे को दोबारा शुरू करने की तैयारी करती है. वहीं शाह परिवार के लोग पाई-पाई को मोहताज होने लग जाते हैं. इसी बीच सीरियल अनुपमा की कहानी में एक और बवाल खड़ा होने वाला है.

दिग्विजय के कैफे की होने वाली है तारीफ

रुपाली गांगुली के शो आप देखेंगे, अनुपमा अपने कस्टमर्स को लुभाने की पूरी कोशिश करने वाली है. अनुपमा की मेहनत जल्द ही रंग लाने वाली है. जल्द ही अनुपमा धीरे-धीरे फेमस होने वाली है. गोवा के लोग अनुपमा के खाने के पीछे पागल हो जाएंगे. अनुपमा का होममेड खाना सबको खूब पसंद आएगा. अनुपमा रातों रात फेमस होने लग जाएगी. अपनी कमाई होते देखकर अनुपमा बहुत खुश होने वाली है. दिग्विजय भी अनुपमा को देखकर खुश होगा. हालांकि अनुपमा की ये खुशी लंबे समय तक नहीं टिकने वाली है.

बा और बापूजी करने वाले हैं काम

घर का खर्चा चलाने के लिए बा दूसरे घरों में जाकर बर्तन और झाड़ू करने वाली है. बा अमीरों के घर में खाना बनाएगी. वहीं बापूजी सड़क पर पूजा का सामान बेचेंगे. बापूजी का सामान तेजी से बिकने वाला है. हालांकि कुछ लोग बापूजी से दूरी बनाएंगे. इसी बीच अंश बापूजी को सड़क पर देखेगा. बापूजी अंश से बचर छिप जाएंगे. वो अंश को मैसेज करेंगे कि वो मंदिर में बैठे हैं. बापूजी फैसला करेंगे कि वो परिवार के लोगों को सच का पता नहीं चलने देंगे. सड़क पर सामान बेचते हुए बापूजी की हालत खराब हो जाएगी. वहीं बा भी 40 लोगों का खाना बना नहीं पाएगी. शरीर का दर्द बा को बहुत परेशान करने वाला है. सड़क पर पर लोग बापूजी की बेइज्जती करने वाले हैं. अपने हाल देखकर बापूजी को बहुत दुख होगा. इसी बीच लीला का फोन बापूजी को आएगा. लीला को पता चल जाएगा कि बापूजी ने अपने क्या हाल कर रखे हैं. इसी बीच राही अनुज की एक रिश्तेदार से हाथ मिलाएगी, ताकि अनुपमा को सबक सिखा सके. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…