Anupama Spoiler: घरेलू हिंसा की शिकार होगी माही, अपने परिवार से परेशान होकर सुसाइड करेगा...

Anupama Spoiler: राजन शाही और रुपाली गांगुली के सुपरहिट टीवी सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में अनुपमा के परिवार में एक बड़ा तूफान आने वाला है. घर में एक साथ 2 लोगों पर आफत आएगी.

By: Shivani Duksh  |  Published: December 2, 2025 7:30 AM IST

Anupama Spoiler: घरेलू हिंसा की शिकार होगी माही, अपने परिवार से परेशान होकर सुसाइड करेगा...

Anupama Spoiler 2 December 2025: राजन शाही और रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सीरियल अनुपमा (Anupama) में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. रजनी और अनुपमा जिंदगी के सारे मजे ले रही हैं. अनुपमा को लगने लगा है कि अब मुंबई में भी उसका कोई है. सीरियल अनुपमा की कहानी में अब तक आपने देखा, अनुपमा रजनी के घर जाती है. यहां पर अनुपमा और रजनी जमकर मस्ती करती हैं. बातों ही बातों में रजनी अनुपमा को बताती है कि वो असल जिंदगी में कितनी अकेली है. रजनी खुलासा करती है कि उसकी बेटी उससे नफरत करती है. ऐस में अनुपमा रजनी को संभालती है. इसी बीच सीरियल अनुपमा की कहानी में एक नया बखेड़ा खड़ा होने वाला है.

अनुपमा में होगी किसकी मौत?

सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, बा राजा को परी के पास नहीं जाने देगी. बा राजा को बार बार धमकी देगी. ऐसे में राज का दिमाग खराब हो जाएगा. गुस्से में आकर राजा नशे का गोलियां खा लेगा. परिवार को सबक सिखाने के लिए राजा सुसाइड करने की कोशिश करेगा. हालांकि परिवार के लोग सही समय पर राजा को बचा लेंगे. दूसरी तरफ प्रार्थना का परिवार से झगड़ा होने वाला है. पराग और वसुंधरा प्रार्थना को अंश के पास जाने से रोकने वाले हैं. ऐसे में प्रार्थना और राजा मिलकर वसुंधरा पराग की बैंड बजाने वाले हैं. इसी बीच माही गौतम से झगड़ा करना शुरू कर देगी.

TRENDING NOW

अपने ही जाल मे बुरा फंसेगी माही

माही दावा करेगी कि वो उससे प्यार ही नहीं करता है. जल्द ही दोनों के बीच बात इतनी बढ़ जाएगी कि बात मारपीट तक जा पहुंचेगी. सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में गौतम एक बार फिर से अपना रंग दिखाने वाला है. गौतम मौका मिलते ही माही पर हाथ उठाने वाला है. अपने रिश्ते को बचाने के लिए माही इस बार सारे गम चुपचाप सहने वाली है. माही पूरे परिवार के सामने खुश होने का दिखावा करने वाली है.


Tags Anupama