Anupama Serial: अनुपमा (Anupama) में इस समय अनुपमा चारों तरफ से दुश्मनों से घिर गई है. अनुपमा को लग रहा है कि रजनी उसकी सगी है लेकिन वो बस एक गलतफहमी में जी रही है. राजन शाही (Rajan Shahi) और रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के शो में इस समय एक एक बाद एक बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. सीरियल अनुपमा में आपने अब तक देखा, अनुपमा वरुण और भारती की शादी में रजनी अनुपमा को खूब परेशान करती है. रजनी के चक्कर में अुपमा चॉल के पेपर्स पर साइन कर देती है. ये बात जानकर राही अपनी मां पर भड़क जाती है. राही दावा करती है कि रजनी भरोसे के लायक नहीं है. ऐसे में अनुपमा भी एक बार सोचने को मजबूर हो जाती है. दूसरी तरफ ईशानी को पुलिस पकड़कर जेल ले जाती है. जेल में ईशानी की हालत खराब हो जाती है. ईशानी जेल से जस्सी को फोन करती है. जस्सी भी ईशानी के साथ थाने में फंस जाती है. जल्द ही अनुपमा को पता चलता है कि ईशानी और जस्सी गायब हो चुकी है. ये बात जानकर अनुपमा को सदमा लग जाएगा. इसी बीच सीरियल अनुपमा की कहानी में एक बड़ा भूचाल आने वाला है. अनुपमा को बहुत ही जलालत का सामना करा पड़ेगा.
अनुपमा की होने वाली है बहुत बेइज्जती
सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, भारती की शादी में जल्द ही पुलिस पहुंच जाएगी. पुलिस अपने साथ में ईशानी और जस्सी को भी लेकर जाएगी. पुलिस अनुपमा को बताएगी कि ईशानी कैसे रेड में पकड़ी गई है. ये बात जानकर अनुपमा घबरा जाएगी. मोहल्ले को लोग भी अनुपमा के घर में जमा हो जाएंगे. ये लोग मिलकर अनुपमा और उसके परिवार को निशाने पर लेने वाले हैं. सभी लोग अनुपमा के परिवार की लड़कियों को बद्चलन बताने वाले हैं. अनुपमा पहले तो सबकी बात चुपचाप सुनने वाली है. जल्द ही अनुपमा सबकी बोलती बंद करने निकल जाएगी.
TRENDING NOW
रजनी की पोल खोलकर रख देगा प्रेम
ईशानी पर आरोप गाने वालों पर अनुपमा भड़क जाएगी. सबकी बोलती बंद करने के बाद अनुपमा भारती की शादी निपटाने की कोशिश करेगा. इसी बीच अनुपमा के सामने एक बड़ा राज खुल जाएगा. अनुपमा को प्रेम बताएगा कि कैसे रजनी उसे पागल बता रही है. अनुपमा रजनी से इस बारे में बात करने जाएगी. अनुपमा को पता चलेगा कि वो अब बहुत लेट हो चुकी है. रजनी ने तो उसकी चॉल को तोड़ने की पूरी तैयारी कर ली है. ऐसे में जल्द ही अनुपमा और रजनी के बीच एक नई जंग की शुरुआत होने वाली है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates