Anupama Serial: सीरियल अनुपमा (Anupama) में इस समय बवाल मचा हुआ है. रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और राजन शाही (Rajan Shahi)के शो में एक बार फिर से शहनाई बजने वाली है. अनुपमा को लग रहा है कि वो भारती और वरुण की शादी करवाकर बहुत अच्छा काम कर रही है. हालांकि अनुपमा को ये नहीं पता है कि भारती और वरुण की शादी की वजह से वो बुरा फंसने वाली है. सीरियल अनुपमा में अब तक आपने देखा, रजनी और अनुपमा मिलकर भारती और वरुण की शादी में धमाल मचाती है. अनुपमा सजधज कर जमाने के सामने डांस करती है. इस दौरान रजनी अनुपमा को फंसाने की तैयारी करती है, शादी की रस्मों के बीच रजनी अनुपमा को चॉल के पेपर्स साइन करने के लिए देती है. अनुपमा देखती है कि चॉल के पेपर्स अंग्रेजी में हैं. अनुपमा को शक होता है कि रजनी आखिर चाहती क्या है. रजनी अनुपमा से कहती है कि वो उसकी बचपन की सहेली है जो उसे कभी धोखा नहीं देगी. ये बात सुनकर अनुपमा पेपर्स पर साइन कर देगी. इसी बीच भारती और वरुण की शादी की वजह से एक बड़ा धमाका होने वाला.
सीरियल अनुपमा की कहानी में जल्द ही आप देखेंगे, भारती और वरुण की शादी में अनुपमा एक बार फिर से बेवकूफ बनाई जाएगी. भारती और वरुण की शादी की रस्में खत्म होते ही अनुपमा क्रिसमस का जश्न मनाने वाली है. इस क्रिसमस पर अनुपमा सांता क्लॉज बनने वाली है. क्रिसमस मनाने के लिए राही भी प्रेम के साथ अनुपमा के पास जाने वाली है. यहां पर राही अपनी मां गले लगाने की कोशिश करेगी. इसी बीच एक लड़की राही को धक्का दे देगी. राही इस लड़की की वजह से अनुपमा के दूर हो जाएगी. आते ही ये लड़की अनुपमा की सगी बनने की कोशिश करने वाली है. इतना ही नहीं ये लड़की तो प्रेम की भी सगी निकलने वाली है.
ये लड़की अनुपमा के पास पहुंच जाएगी. इस लड़की को देखकर अनुपमा चौंक जाएगी. वहीं ये लड़की राही का खून खौलाने वाली है. राही को लगेगा कि फिर से किसी गैर लड़की की वजह से अनुपमा अपनी ही लड़की को भुलाने वाली है. यही वजह थी जो किसी जमाने में राही भारती से भी नफरत करने लगी थी. अब कहानी में राही को एक और वजह मिल गया है जिसकी वजह से वो अनुपमा से नफरत कर सकती है. कहना गलत नहीं होगा कि इस नई एंट्री की वजह से कहानी में एक नया तूफान आने वाला है.