Anupama Spoiler: आते ही अनुपमा के घर में कुंडली मारकर बैठेगी प्रेरणा, खेलने वाली है ये गंदा खेल

Anupama Spoiler: सीरियल अनुपमा में अनुपमा क्रिसमस का त्योहार अपने परिवार के साथ मनाने वाली है. इसी बीच अनुपमा की जिंदगी में कुछ ऐसा होने वाला है कि प्रेम और राही की शादी खतरे में पड़ने वाली है. जल्द ही इस शो में एक बड़ा बवाल खड़ा होने वाला है.

By: Shivani Duksh  |  Published: December 24, 2025 6:01 AM IST

Anupama Spoiler: आते ही अनुपमा के घर में कुंडली मारकर बैठेगी प्रेरणा, खेलने वाली है ये गंदा खेल

Anupama Serial: सीरियल अनुपमा (Anupama) की कहानी को दिलचस्प बनाने के लिए रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और राजन शाही (Rajan Shahi) अपनी टीम के साथ खूब मेहनत कर रहे हैं. यही वजह है जो सीरियल अनुपमा की कहानी में एक के बाद एक बड़े बदलाव आ रहे हैं. जहां एक तरफ कोठारी परिवार के लोग अनुपमा को डरा रहे हैं. वहीं रजनी भी अनुपमा की दुश्मन बन चुकी है. पैसे कमाने के लिए रजनी अनुपमा को जमकर पागल बना रही है. सीरियल अनुपमा में अब तक आपने देखा, रजनी अनुपमा से जबरदस्ती पेपर्स साइन करवाने की कोशिश करती है. हालांकि राही बीच में आकर रजनी का पूरा प्लान चौपट कर देती है. जिसके बाद राही और प्रेम मिलकर अनुपमा के साथ खूब धमाल मचाते हैं. वहीं रजनी भी अनुपमा के आगे पीछे नाचती है. इसी बीच शाह परिवार के लोग भी अनुपमा के पास पहुंच जाते हैं. पूरे परिवार के साथ अनुपमा भारती और वरुण की शादी का जश्न मनाती है. इसी बीच अनुपमा की जिंदगी में एक बड़ा तूफान आने वाला है. सीरियल अनुपमा में जल्द ही कुछ ऐसा होगा जिसकी वजह से राही और प्रेम का रिश्ता टूटने की कागार पर पहुंच जाएगा.

अनुपमा का सिरदर्द बनेगी प्रेरणा

सीरियल अनुपमा की कहानी में जल्द ही आप देखेंगे, भारती और वरुण की शादी में खूब ड्रामा होने वाला है. भारती और वरुण की शादी होते ही अनुपमा क्रिसमस का त्योहार मनाने वाली है, वहीं राही और प्रेम भी अनुपमा के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करेंगे. इसी बीच अनुपमा की मुलाकात प्रेरणा नाम की एक लड़की से होने वाली है. अतीत से आई ये लड़की अनुपमा पर आते ही प्यार बरसाना शुरू कर देगी. पहले तो अनुपमा प्रेरणा को पहचान ही नहीं पाएगी. जल्द ही अनुपमा को याद आएगा कि अनु की रसोई में काम करते समय वो एक बच्ची के साथ समय बिताया करती थी, प्रेरणा वही बच्ची है.

TRENDING NOW

प्रेम और राही के रिश्ते में आग लगाएगी प्रेरणा

आते ही प्रेरणा अनुपमा पर हक जताना शुरू कर देगी. ये बात राही को जरा भी पसंद नहीं आएगी. राही को लगने लगेगा कि अनुपमा एक बार फिर से गैर लोगों के लिए उसे नजरअंदाज कर रही है. इसी बीच प्रेरणा की नजर प्रेम पर पड़ने वाली है. प्रेरणा पहली ही नजर में प्रेम को अपना दिल दे बैठेगी. जल्द ही प्रेरणा को पता चलेगा कि राही और प्रेम की शादी हो चुकी है. बावजूद इसके प्रेरणा प्रेम पर बुरी नजर डालने वाली है. प्रेरणा किसी साइकोपैथ की तरह प्रेम का पीछा करने वाल है. इतना ही नहीं प्रेरणा राही और प्रेम के बीच गलतफहमी पैदा करने की कोशिश करने वाली है.