Anupama Serial: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और राजन शाही (Rajan Shahi) का सीरियल अनुपमा (Anupama) लगातार टीवी की दुनिया में अपनी धाक बनाए हुए है. ये शो टीआरपी में नंबर वन की पोजिश पर कब्जा किए है. शो में चल रहा ड्रामा फैंस को खूब पसंद आ रहा है. इस समय भी लोग भारती और वरुण की शादी का मजा ले रहे हैं. सीरियल अनुपमा में अब तक आपने देखा, अनुपमा अपने हाथों से भारती को दुल्हन बनाती है. अनुपमा को देखकर भारती भी इमोशनल हो जाती है. दूसरी तरफ प्रोफेसर राही के साथ बद्तमीजी करने की कोशिश करता है. प्रेम मौका पाते ही प्रोफेसर की जमकर धुलाई करता है. प्रेरणा शादी की रस्मों में रजनी को नजरअंदाज करती है. रजनी अपनी बेटी के हाल देखकर रोना शुरू कर देती है. प्रेरणा रजनी को शादी की हर रस्म में बुरी तरह से नजरअंदाज करती है. अनुपमा रजनी का दिल बहलाने की कोशिश करती है. रजनी भी अनुपमा के सामने घड़ियाली आंसू बहाएगी. प्रेरणा को देख देखकर राही का दिमाग खराब होगा. इसी बीच सीरियल अनुपमा की कहानी में एक और बवाल खड़ा होने वाला है.
प्रेम का जीना हराम करेगी राही
सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे इसी बीच प्रेम की प्रेरणा से मुलाकात होने वाली है है. प्रेरणा राही को बताएगी कि वो किसी जमाने में प्रेम को डेट कर चुकी है. प्रेरणा खुलासा करेगी कि कैसे कॉलेज के दौरान वो प्रेम के बहुत करीब आ गई थी. ये बात सुनकर राही को सदमा लग जाएगा. राही प्रेरणा की बातें सुनने के बाद घबरा जाएगी. मौका मिलते ही राही प्रेम से बात करने वाली है. प्रेम राही को बताएगा कि प्रेरणा एक मुंहफट लड़की है जिसकी हर बात पर यकीन करने की जरुरत नहीं है. प्रेम की बातें सुनकर राही का मूड ठीक होगा. राही का दिमाग खराब करने के बाद प्रेरणा अनुपमा के आगे पीछे नाचना शुरू कर देगी. प्रेरणा की ये हरकतें राही का दिमाग फिर से खराब करने वाली हैं.
TRENDING NOW
रजनी को गले लगाने से भी इनकार करेगी प्रेरणा
शादी की रस्मों के दौरान रजनी प्रेरणा को अपे गले लगाने की कोशिश करने वाली है. रजनी के करीब आते ही प्रेरणा भड़क जाएगी. प्रेरणा दावा करेगी कि अगर रजनी उसके पास आी तो वो उसकी पोल मीडिया के सामने खोल देगी. प्रेरणा के तेवर देखकर रजनी फिर से रोना शुरू कर देगी. रजनी अनुपमा के हाथ पैर जोड़ने वाली है. इस दौरान रजनी अनुपमा से चॉल के पेपर्स साइन करवाने वाली है. ऐसा होते ही रजनी अनुपमा को अपनी औकात दिखाने वाली है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates