रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का सीरियल अनुपमा (Anupama) इस हफ्ते भी टीआरपी में नंबर वन की पोजिशन पर बना हुआ है. सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) को ये शो लगातार पटखनी दे रहा है. सीरियल अनुपमा की ये पोजिशन बनाए रखने के लिए मेकर्स काफी पापड़ बेल रहे हैं. सीरियल अनुपमा में अब तक आपने देखा, ब्लैकमेलर ईशानी को उसकी न्यूड फोटो भेजता है. अपनी न्यूड फोटो देखते ही ईशानी ब्लैकमेलर से बात करती है. ब्लैकमेलर ईशानी से बार बार रुपए मांगता है. परेशान होकर ईशानी नींद की गोलियां खा लेती है. ऐसा होते ही ईशानी के परिवार में खलबली मच जाती है. ऐसे में पाखी फोन करके अनुपमा को ईशानी के बारे में बताती है. अस्पताल में ईशानी की हालत देखकर परिवार लोग बहुत परेशान हो जाते हैं. इसी बीच सीरियल अनुपमा की कहानी में एक और बड़ा बदलाव आने वाला है.
अनुपमा के हाथ लगेगी ईशानी की न्यूड फोटो
सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, अनुपमा आननफान ईशानी के पास पहुंच जाएगी. अनुपमा को पता चलेगा कि ईशानी को कोई ब्लैकमेल कर रहा है. अनुपमा जानने की कोशिश करेगी कि इस ब्लैकमेलिंग की वजह क्या है. इस दौरान अनुपमा के हाथ ईशानी की न्यूड फोटो लगने वाली है. ईशानी के न्यूड फोटोज देखकर अनुपमा घबरा जाएगी.
TRENDING NOW
ब्लैकमेलर की धज्जियां उड़ाएगी अनुपमा
जल्द ही अनुपमा इस ब्लैकमेलर की तलाश में निकल जाएगी. जल्द ही अनुपमा इस लड़के के गिरेबान को पकड़ने वाली है. ऐसा होते ही अनुपमा के घर में हंगामा मच जाएगा. अनुपमा इस लड़के को पहले खूब मारने वाली है. जिसके बाद अनुपमा पुलिस को बुलाने वालीहै. पुलिस के आते ही इस ब्लैकमेलर की हालत खराब हो जाएगी. इसी बीच ईशानी की तबियत और भी ज्यादा खराब हो जाएगी. ईशानी की ऐसी हालत देखकर पाखी का कलेजा सूख जाएगी. अपनी बेट को बचाने के लिए पाखी जमीन आसमान एक कर देगी. ईशानी की हालत देखकर परी, बा और पाखी जमकर आंसू बहाएंगी. वहीं तोषु को भी अपनी गलती का एहसास होगा. इतना सब होने के बाद भी परी अपने ससुराल जाने से साफ इनकार कर देगी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates