Anupama Serial: इस समय अनुपमा (Anupama) के मेकर्स के बीच हंगामा मचा हुआ है. साल खत्म होते होते अनुपमा ने अपने नंबर वन की गद्दी को फिर से खो दिया है. अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी के सुपरहिट सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' एक बार फिर से टीवी का नंबर वन शो बन चुका है. यही वजह है जो राजन शाही (Rajan Shahi) और रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की रात की नीदें उड़ चुकी हैं. शो में लाख बदलाव आने के बाद भी रेटिंग बढ़ने का नाम ही नहीं ले रही है. शादी का ट्रैक शुरू करने के बाद भी सीरियल अनुपमा के हाल खराब ही हैं. सीरियल अनुपमा में आपने अब तक देखा, भारती और वरुण की शादी में अनुपमा को पता चलता है कि ईशानी जेल पहुंच गई है. मोहल्ले के लोगअनुपमा और उसके परिवार पर कीचड़ उछालते हैं. ऐसे में अनुपमा भी लोगों पर पलटवार करती है. अनुपमा मोहल्ले के लोगों को समझा देती है कि कोई भी उसके सामने परिवार के बारे में गलत बात नहीं कर सकता. इसी बीच सीरियल अनुपमा की कहानी में एक और बड़ा धमाका होने वाला है जिसकी वजह से अनुपमा की जिंदगी फिर से करवट लेगी.
अनुपमा के सामने आने वाला है सच
सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, ससुराल में जाते ही भारती को पता चल जाएगा कि रजीन ने अनुपमा से गलत पेपर्स पर साइन करवा लिए हैं. भारती ये बात अनुपमा को बताने की कोशिश करने वाली है. हालांकि रजनी भारती को ऐसा हीं कर देगी. जल्द ही राही को भी इस बात की भनक लग जाएगी. राही बिना देर किए अनुपमा को सच बता देगी. रजनी की हरकत के बारे में जानकर अनुपमा के तो होश ही उड़ जाएंगे. अनुपमा को इस बात का यकीन नहीं होगा कि उसकी सहेली ने उसे धोखा दिया है.
TRENDING NOW
अहमदाबाद वापस लौटेगी अनुपमा
जल्द ही अनुपमा का रजनी के साथ आमना सामना होने वाली है. अनुपमा जानने की कोशिश करेगी कि रजनी ने उसके साथ ऐसा क्यों किया. इस दौरान अनुपमा को रजनी और पराग के बीच के कनेक्शनके बारे में भी पता चलेगा. अनुपमा को एक के बाद एक सदमे लगने वाले हैं. ऐसे में अनुपमा एक बार फिर से अहमदाबाद लौटने का फैसला करने वाली है. अपनी सहेली से लड़ते लड़ते अनुपमा थकने वाली है. अहमदाबाद में अनुपमा वसुंधरा का सामना करेगी. वसुंधरा की वजह से अनुपमा को एक बार फिर से बेइज्जत होना पड़ जाएगा. इस बार भी अनुपमा चुपचाप बेइज्जती का कड़वां घूट पी जाएगी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates