Anupama Serial: राजन शाही (Rajan Shahi) और रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का शो अनुपमा (Anupama) अपनी रेटिंग संभालने में लगा हुआ है. हाल ये है कि सीरियल अनुपमा के मेकर्स लगातार कहानी में बदलाव कर रहे हैं ताकि फैंस इस शो से बोर न हो जाएं. वैसे भी इस बार सीरियल अनुपमा को अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी के सुपरहिट सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के शो ने पछाड़ दिया है. अब ये शो नंबर वन पर बैठकर धमाल मचा रहा है. सीरियल अनुपमा में आपने अब तक देखा, ईशानी के जेल से बाहर आते ही अनुपमा भारती अपने घर से विदा करती है. अनुपमा भारती को नम आंखों के साथ विदा करेगी. इस दौरान भारती अनुपमा से वादा करेगी कि वो भारती के घर पर कोई आंच नहीं आने देगी. वहीं पेपर्स हाथ लगने के बाद रजनी अलग ही तेवर दिखाती है, रजनी को इस बात का भरोसा हो जाता है कि अब उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है. इसी बीच सीरियल अनुपमा की कहानी में एक बड़ा धमाका होने वाला है. अनुपमा के साथ कुछ ऐसा होगा जिसकी वजह से पाखी का उससे झगड़ा हो जाएगा.
अहमदाबाद लौटेगी अनुपमा
सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, भारती की शादी होते ही शाह परिवार के लोग वापस जाने की प्लानिंग करने वाले हैं. अनुपमा भी बापूजी और लीला के साथ अहमदाबाद जाने के बारे में सोचेगी. घर आते ही अंश अनुपमा का जोरदार स्वागत करने वाला है. परिवार के बाकी लोग भी अनुपमा को देखकर बहुत खुश हो जाएंगे. प्रार्थना भी अनुपमा से मिलने ससुराल आएगी. इसी बीच अनुपमा के पास प्रभाकर पहुंचने वाला है. प्रभाकर को देखकर अनुपमा का पारा हाई हो जाएगा. अपने घर से अनुपमा प्रभाकर को लात मारकर बाहर फेंक देगी.
TRENDING NOW
प्रभाकर के प्यार में पागल होगी पाखी
अनुपमा को प्रभाकर के साथ बद्तमीजी करते देखकर पाखी का दिमाग खराब होने वाला है. पाखी परिवार के सामने अनुपमा की बेइज्जती करने वाली है. पाखी की हरकतें देखकर अनुपमा को सदमा लग जाएगा. अनुपमा पूछेगी कि पाखी प्रभाकर को क्यों सपोर्ट कर रही है. गुस्से में पाखी अनुपमा को बताएगी कि प्रभाकर उसके घर का होने वाला दामाद है. पाखी सबको बताएगी कि वो जल्द ही प्रभाकर के साथ शादी करने वाली है. ये बात सुनकर अनुपमा को सदमा लगने वाला है. अनुपमा पाखी को बताने की कोशिश करेगी कि प्रभाकर राही पर भी डोे डाल रहा था. हालांकि पाखी अनुपमा की किसी भी बात पर यकीन नहीं करने वाली है. प्रभाकर जल्द ही अनुपमा के लिए बड़ा सिरदर्द बनने वाला है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates