Anupama Serial: राजन शाही (Rajan Shahi) का पूरा फोकस इस समय अनुपमा पर बना हुआ है. फैंस भी इस समय परेशान हैं कि क्यों रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का शो टीआरपी में गोते लगा रहा है. यही वजह है जो मेकर्स भी अब अनुपमा (Anupama) की कहानी को गंभीरता से ले रहे हैं. सीरियल अनुपमा में अब तक आपने देखा, भारत का रजनी अपने घर में स्वागत करती है. भारती को पता चल जाता है कि रजनी ने अनुपमा से कुछ पेपर्स पर साइन करवाए हैं. जैसे ही भारती मामले की जड़ तक जाने की कोशिश करती है वैसे ही रजनी उसे बहू होने के फर्ज याद दिलाती है. भारती अनुपमा को नहीं बता पाती है कि उसके घर में क्या चल रहा है. वहीं ख्याति फोन करके एक बार फिर से अनुपमा को कोठारी हाउस आने के लिए न्योता देती है. ख्याति अनुपमा को याद दिलाती है कि प्रार्थना के बेबी शॉवर की पार्टी होने वाली है. ऐसे में अनुपमा परेशान हो जाती है. अनुपमा को समझ नहीं आता है कि उसे अब वसुंधरा का सामना करना चाहिए या फिर नहीं.... इसी बीच सीरियल अनुपमा की कहानी में एक बड़ा भूचाल आने वाला है. सीरियल अनुपमा में कुछ ऐसा होगा जिसकी वजह से राही की जिंदगी नर्क बन जाएगी.
सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, अनुपमा रजनी को बताएगी कि ख्याति से उसकी बात हुई है. रजनी अनुपमा को अहमदाबाद जाने के लिए कहेगी. दूसरी तरफ राही और प्रेम भी घर लौटने वाले हैं. घर पर ये दोनों प्रेरणा को भी साथ लेकर जाने वाले हैं. प्रेरणा को अपने घर में देखकर वसुंधरा का दिमाग खराब हो जाएगा. वहीं प्रेरणा भी परिवार के सामने वसुंधरा को जलील करने वाली है. प्रेरणा के तेवर परिवार के बाकी लोगों को भी परेशान करने वाले हैं.
सीरियल अनुपमा में अनुपमा का भव्य स्वागत होने वाला है. अंश अनुपमा के आने की खुशी में घर को फूलों से सजाएगा. वहीं परिवार के बाकी लोग भी अनुपमा के आने की खुशियां मनाने वाले हैं. दूसरी तरफ प्रेरणा राही के घर में घुसने की कोशिश करने वाली है. प्रेरणा राही के सामने प्रेम के साथ फ्लर्ट करना शुरू कर देगी. हालांकि राही सबके सामने प्रेरणा की हरकतों को नजरअंदाज करने वाली है. इसी बीच माही और गौतम राही को प्रेरणा के नाम से चिढ़ाएंगे. गौतम राही को बताएगा कि कैसे दिवाकर उसे पाने के लिए हर हद पार करने के लिए राजी है.