Rupali Ganguly in Kahaani Ghar Ghar Kii Rupali Ganguly: सीरियल अनुपमा बीते 2 साल से टीआरपी में धमाल मचा रहा है। लंबे समय से कोई भी टीवी शो सीरियल अनुपमा को मात नहीं दे पाया है। सीरियल अनुपमा ने रुपाली गांगुली को रातों रात स्टार बना दिया। शादी के कई साल बाद रुपाली गांगुली ने सीरियल अनुपमा के जरिए टीवी पर दस्तक दी थी। शादी से पहले रुपाली गांगुली ने कई बड़े टीवी शोज में काम किया है। इस लिस्ट में सारभाई वर्सेज साराभाई, संजीवनी, एक पैकेट उम्मीद और परवरिश जैसे शोज में काम किया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि रुपाली गांगुली तो कहानी घर घर की जैसे शो में भी अपने अभिनय का कमाल दिखा चुकी हैं।
जी हां, सही सुना आपने...। रुपाली गांगुली सीरियल कहानी घर घर की में भी काम कर चुकी हैं। बीते कुछ समय से रुपाली गांगुली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रुपाली गांगुली रोती धोती नजर आ रही हैं। वीडियो में रुपाली गांगुली की काफी कम उम्र है। लोग तो वीडियो में रुपाली गांगुली को पहचान ही नहीं पा रहे हैं।
साक्षी तंवर की बेटी का किरदार निभा चुकी हैं रुपाली गांगुली
लोगों को यो यकीन ही नहीं हो रहा है कि वो कहानी घर घर की में रुपाली गांगुली को देख रहे हैं। बता दें रुपाली गांगुली कहानी घर घर की में साक्षी तंवर की बेटी का किरदार निभा चुकी हैं। कहानी घर घर की में रुपाली गांगुली ने पार्वती और ओम की बेटी गायत्री का रोल अदा किया था। वीडियो में रुपाली गांगुली बता रही हैं कि वो पार्वती की बेटी है। ये बात सुनकर रुपाली गांगुली की ऑनस्क्रीन मौसी उनको जोरदार तमाचा जड़ती है।
देखें रुपाली गांगुली का वायरल वीडियो
साक्षी तंवर ने ठुकराया अनुपमा का रोल
माना जाता है कि राजन शाही पहले अनुपमा के रोल के लिए साक्षी तंवर को चुनना चाहते थे। अनुपमा के मेकर्स ने साक्षी तंवर को अप्रोच भी किया था। हालांकि वेब सीरीज और बॉलीवुड फिल्मों में काम करने की वजह से साक्षी तंवर ने अनुपमा में काम करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद रुपाली गांगुली टीवी की अनुपमा बन गईं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates