रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का समय इस समय गर्दिश में चल रहा है. रुपाली गांगुली का शो अनुपमा टीआरपी में नंबर वन की गद्दी से उतर चुका है. हालांकि ये शो लगातार टॉप 5 में अपी पड़ बनाए हुए है. नंबर वन की गद्दी हाथ से जाते ही सीरियल अनुपमा के मेकर्स के बीच खलबली मच गई है. यही वजह है कि बिना देर किए सीरियल अनुपमा के मेकर्स ने अनुपमा की कहानी को ही बदल दिया. अहमदाबाद से अनुपमा सीधा गोवा पहुंच गई है. यहां पर अनुपमा को एक और नया साथी मिल चुका है. राजन शाही (Rajan Shahi) ने हाल ही में टीवी एक्टर सचिन त्यागी की शो में एंट्री करवाई है. इसी बीच सीरियल अनुपमा को लेकर एक बड़ा दावा किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि सीरियल अनुपमा के मेकर्स ने रातों सीरियल अनुपमा का टाइम स्लॉट बढ़ा दिया है ताकि टीआरपी को बढ़ाया जा सके. इसका खामियाजा राजन शाही के दूसरे शो ये रिश्ता क्या कहलाता है को भुगतना पड़ रहा है.
आखिर क्या है पूरा मामला?
रेडिट पर वायरल हो रही पोस्ट में ये दावा किया जा रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का रनिंग टाइम केवल 17 मिनट रह गया है. वहीं दूसरी तरफ सीरियल अनुपमा का रन टाइम में बढ़ोतरी की गई है. ये खबर सामने आते ही सीरियल अनुपमा के फैंस के बीच खलबली मच गई है. सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के फैंस के लिए ये एक बुरी खबर है. सालों से टीवी की दुनिया पर राज कर रहे इस फैन का अपना एक अलग ही फैन बेस है.
क्या नागिन और क्योंकि सास भी कभी बहू थी से डरे मेकर्स?
अब ये तो हर कोई जानता है कि रुपाली गांगुली का शो टीआरपी में इस समय गोते लगा रहा है. नागिन 7 और क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे शोज टीआरपी में धमाल मचा रहे हैं. वैसे भी अनुपमा करीब 6 साल से टीवी की दुनिया पर राज कर रहा है. समय समय पर अनुपमा की रेटिंग गिरती रहती है, हालांकि इस बार खई शोज अनुपमा के पीछे पड़ गए हैं. ऐसे में मेकर्स का परेशान होना तो बनता ही है. नागिन ने तो पहले ही हफ्ते में टीआरपी पर कब्जा कर लिया था. वहीं तुलसी भी लगातार तेवर दिखा रही है.
अनुपमा को क्या सच में मिलने वाला है फायदा?
राजन शाही को एक बात समझनी होगी कि अब लोग अनुपमा की कहानी से बोर हो चुके हैं. चाहे मेकर्स कितना भी टाइम स्लॉट बढ़ा दें लेकिन फैंस को अनुपमा की तरफ खींचना थोड़ा मुश्किल होगा. अनुपमा के 15 पन्नों का ज्ञान सुनने में अब लोगों को मजा नहीं आता और अनुपमा ये जो बार बार नए सफर पर निकल जाती है इससे भी फैंस परेशान हो चुके हैं. टाइम स्लॉट बढ़ाक मेकर्स सीरियल अनुपमा को केवल बोरिंग की बनाने वाले हैं. ऐसा करके टीआरपी नहीं बढ़ पाएगी.
क्या ये रिश्ता क्या कहलाता है के दिन होने वाले हैं पूरे?
अनुपमा की ही तरह सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है टीआरपी में खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. कई बार तो सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है टॉप 10 की रेस से भी बाहर हो जाता है. यही वजह है कि सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मेकर्स अब इस शो पर खास ध्यान नहीं दे रहे हैं. सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में बार बार लीप आने के बाद भी कोई फायदा नहीं हो रहा है. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी...
Subscribe Now
Enroll for our free updates