Anupama Twist: टीवी सीरियल अनुपमा में रुपाली गांगुली के साथ कई कलाकार नजर आ रहे हैं. शो में गौरव खन्ना अनुज कपाड़िया के रोल में नजर आ चुके हैं. एक्टर शो से जा चुके हैं लेकिन आए दिन उनका नाम अनुपमा में सुनने के लिए मिल जाता है. इतना ही नहीं, फैंस की तरफ से भी मेकर्स से अनुज कपाड़िया की एंट्री की डिमांड की जाती है. गौरव खन्ना खुद कई बार अनुपमा में वापसी से जुड़े सवालों का जवाब दे चुके हैं लेकिन अब एक्टर ने एंट्री का हिंट दिया है. एक्टर ने बताया है कि कैसे अनुज कपाड़िया की एंट्री शो में हो सकती है?
गौरव खन्ना की होगी अनुपमा में वापसी?
गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने हाल ही में इंडिया फोरम से बातचीत की. इस मौके पर उनसे सीरियल अनुपमा (Anupama) से जुड़े सवाल किए गए, जिसका गौरव ने दिलचस्प जवाब दिया. गौरव खन्ना ने साफ साफ शब्दों में ये हिंट दिया कि उनकी एंट्री अनुपमा में कभी भी हो सकती है. मेकर्स ने अभी भी कहानी का एक दरवाजा खुला रखा है, जहां से गौरव खन्ना की धांसू एंट्री होगी. इस इंटरव्यू में अनुपमा से जुड़े सवाल पर एक्टर ने कहा कि शो में मेरा किरदार आज तक नहीं मरा है. राजन शाही सर ने मुझे और मेरे कैरेक्टर को बहुत ही स्मार्ट तरीके से बचाकर रखा है. वह मेरे साथ किसी दूसरे प्रोजेक्ट पर भी काम करना चाहते हैं और उन्होंने इस चीज का मुझे वादा भी किया है लेकिन ये भी सच है कि ये बात मुझे करनी चाहिए या नहीं... वो किसी और प्रोजेक्ट में मेरे साथ काम करना चाहते हैं लेकिन देखते हैं कि वो चीज कब होगी और क्या होता है. गौरव खन्ना के बयान ने फैंस को कन्फ्यूज कर दिया. ऐसे में अब फैंस गौरव को फिर से स्क्रीन पर देखकर शांत होंगे.
TRENDING NOW
क्या कर रहे हैं गौरव खन्ना?
बता दें कि अनुपमा छोड़ने के बाद गौरव खन्ना रियलिटी शो का हिस्सा बने. वह पहले सेलिब्रिटी मास्टर शेफ में नजर आए थे और इस शो के विनर बनकर बाहर आए. इसके बाद गौरव खन्ना रियलिटी शो बिग बॉस 19 में नजर आए थे और इस शो में उन्हें काफी पसंद किया गया था और फिर वह ट्रॉफी अपने साथ लेकर ही बाहर आए. इसके बाद गौरव खन्ना ने सोशल मीडिया पर भी धमाकेदार शुरुआत कर ली है. उन्होंने अपना अपना यूट्यूब चैनल बनाया है, जिस पर अपने प्रोजेक्ट का अपडेट देते रहते हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates