anupama 9 september 2022
Anupama Upcoming Episode: टीवी का धमाकेदार और दमदार शो अनुपमा एक बार फिर से टीआरपी लिस्ट में सबसे टॉप पर बना हुआ है। रुपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे के इस शो में लगातार ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने लोगों को भी 'अनुपमा' से बांधा हुआ है। बीते दिन 'अनुपमा' (Anupama) में दिखाया गया कि अनुपमा, किंजल और उसकी बेटी का स्वागत करती है और घर में भी हर कोई खुश रहता है। दूसरी ओर वनराज और अनुपमा दादा-दादी होने के नाते साथ में रस्में अदा करते हैं, जिन्हें देखकर अनुज का खून खौल जाता है। लेकिन रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर 'अनुपमा' में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स यहीं पर खत्म नहीं होते।
किंजल और तोषू अपने कमरे में बैठकर बेटी संग हसीन पल बिता रहे होते हैं कि इसी बीच किंजल तोषू से बोल पड़ती है कि अब उसे दूसरी लड़कियों की तरफ देखना भी नहीं चाहिए। यह सुनते ही तोषू का पारा चढ़ जाता है और वह किंजल को खरी-खोटी सुनाने लगता है। दूसरी ओर किंजल बात संभालते हुए कहती है कि मुझे मालूम है कि तुम किसी लड़की की तरफ नहीं देखोगे। यह सुनते ही तोषू के पसीने छूटने लगते हैं।
View this post on Instagram
किंजल की बेटी का नामकरण रखा जाता है, जिसके लिए बा अनुपमा से कहती हैं कि उसे जल्दी वहां आना होगा। अनुपमा बा को बताती है कि वह ऐसा नहीं कर सकती है, क्योंकि घर पर भी काम होते हैं। लेकिन बा एक भी बात नहीं सुनती। दूसरी ओर वनराज भी अनुपमा को नामकरण में जल्दी पहुंचने के लिए कहती है। इस चीज को लेकर माना जा रहा है कि अनुपमा एक बार फिर से शाह हाउस और कपाड़िया परिवार के बीच पिसेगी।
View this post on Instagram
अनुज अपना कुर्ता नहीं पहन पाता है, जिसपर मदद करने की जगह अनुपमा उसे गुदगुदी करने लगती है। इसी बीच अनुज गिरने वाला होता है, लेकिन अनुपमा उसे संभाल लेती है। वह अपनी गलती का एहसास करते हुए उसे कुर्ता पहनाती है, साथ ही तैयार भी करती है। वहीं अनुज को वनराज संग बीवी की नजदीकी याद आने लगती है, जिससे उसका खून खौल जाता है। वह अनुपमा पर चिल्ला पड़ता है और कहता है कि वह लाचार नहीं है और उसपर दया दिखाने की कोई जरूरत नहीं है।