Rupali Ganguly Recalls Difficult 60 days she was away from Home: टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) लोकप्रिय सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) में लीड रोल प्ले कर रही हैं। इस सीरियल में उनकी एक्टिंग देख हर कोई प्यार कर रहा है। यही नहीं ये सीरियल इस समय टीआरपी लिस्ट में भी पहले पायदान पर है। हर गुजरते दिन के साथ रूपाली गांगुली के फैंस की तादात भी बढ़ती जा रही है। हालांकि इस मुकाम तक पहुंचना रूपाली के लिए आसान नहीं रहा है। कोरोना वायरस की वजह से इंडस्ट्री में काम एकदम रुक गया था और इससे टीवी एक्टर्स और मेकर्स को काफी नुकसान हुआ था। कोरोना प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए कई शोज की शूटिंग महाराष्ट्र के बाहरी इलाकों और दूरदराज के स्थानों पर करनी पड़ी। 'अनुपमा' सेट को भी सिलवासा ले जाया गया और पूरी टीम को शिफ्ट करना पड़ा। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रूपाली गांगुली ने 60 दिनों तक अपने घर से दूर रहने का दुख बयां किया है और 2022 के लिए अपनी इच्छाओं के बारे में बताया है।
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में रूपाली गांगुली ने बताया कि सिलवासा में शूटिंग के 60 दिन सबसे मुश्किल थे क्योंकि वह घर से दूर थीं। अपने जीवन में पहली बार वह इतनी लंबे पीरियड के लिए अपने बच्चे से दूर थी। एक्ट्रेस ने बताया कि इतने सारे क्रू मेंबर्स कमाई के लिए शो पर निर्भर हैं, इसलिए काम को अंजाम देना एक नैतिक जिम्मेदारी था।
रूपाली गांगुली ने आगे कहा, 'तब अनुपमा का इतना अच्छा करना और मुझे एक अभिनेता के रूप में अलग पहचान मिलना एक आशीर्वाद था। लगभग 60 दिनों तक अपने घर और बच्चों से दूर रहकर शो की शूटिंग करना मेरे लिए काफी मुश्किल था। यह मेरी लाइफ में पहली बार हुआ था। जब आप शो का चेहरा होते हैं, तो आप जानते हैं कि कोई विकल्प नहीं है क्योंकि 150 या उससे अधिक परिवार शो पर निर्भर हैं। इसलिए यह आपकी नैतिक जिम्मेदारी बन जाती है कि शो की शूटिंग चलती रहे बस।' रूपाली गांगुली ने 2022 के लिए सभी शुभकामनाएं दी हैं। एक्ट्रेस ने कहा है कि ये साल सबसे के लिए अच्छा स्वास्थ्य और खुशियां लेकर आए।