Durga Puja 2025: टीवी सीरियल अनुपमा की पॉपुलर एक्ट्रेस रूपाली गांगुली इन दिनों मां दुर्गा की भक्ति में रंगी नजर आ रही हैं. छोटे पर्दे पर जहां वह अनुपमा का किरदार निभाकर हर किसी के दिल में जगह बना चुकी हैं, वहीं रियल लाइफ में भी उनका यह भक्ति भरा अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है.
दरअसल, नवरात्रि के शुभ अवसर पर रूपाली गांगुली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह बेहद सादगी और श्रद्धा के साथ मां दुर्गा के भक्तों को अपने हाथों से भोग परोसती दिख रही हैं. उनकी मुस्कान और आंखों में भक्ति की चमक साफ झलक रही है. यह वीडियो देख फैंस कह रहे हैं, कि रियल लाइफ में भी रूपाली बिल्कुल 'अनुपमा' जैसी ही हैं, जो रिश्तों में प्यार और अपनापन भर देती हैं.
View this post on Instagram
मां दुर्गा की भक्ति में डूबी 'अनुपमा'
सीरियल अनुपमा में रूपाली गांगुली की जिंदगी घर, पति और बच्चों के ईर्द-गिर्द धूमती रहती है, तो वहीं रियल लाइफ में ठीक उसके विपरीत है रूपाली गांगुली की लाइफस्टाइल, सारी परेशानियों और चिंताओं को छोड़ पीछे छोड़कर मां दुर्गा की भक्ति में खुद को समर्पित कर रूपाली गांगुली ने दुर्गा पूजा पंडाल में भक्तों को परोसा भोग, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर फैंस की तारीफें
जैसे ही रूपाली का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया, फैंस उनके इस रूप पर दिल हार बैठे. कमेंट बॉक्स में लोग लिख रहे हैं, 'अनुपमा ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन, हमेशा दिल जीत लेती हैं.' वहीं कुछ फैंस ने कहा कि उनकी सादगी और भक्ति उन्हें और भी खास बना देती है.
पर्दे से बाहर भी मिल रहा प्यार
रूपाली गांगुली टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है. उनका सीरियल अनुपमा लंबे समय से टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है. शो में जहां वह एक मजबूत और संस्कारी महिला की छवि पेश करती हैं, वहीं असल जिंदगी में भी वह परंपराओं और भारतीय संस्कृति से गहरा जुड़ाव रखती हैं. यही वजह है, कि लोग उन्हें सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक आइकॉन के तौर पर देखते हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates