Anupamaa Spoiler Alert 16 April, 2022: स्टार प्लस का धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' इन दिनों टीवी के साथ-साथ टीआरपी की रेस में भी छाया हुआ है। शो में रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का ऑनस्क्रीन रोमांस तो पसंद किया ही जा रहा है, साथ ही 'अनुपमा' (Anupamaa) में आने वाले लगातार टर्न्स और ट्विस्ट भी लोगों का खूब दिल जीत रहे हैं। बीते दिन रुपाली गांगुली में 'अनुपमा' में दिखाया गया कि अनुपमा को एक कॉन्ट्रैक्ट मिलता है और चेक भी मिलता है, जिसे वह शादी के लिए अपने बापूजी को सौंप देती है। लेकिन 'शो' में आने वाले मोड़ यहीं खत्म नहीं होते हैं।
वनराज की पीठ में खंजर घोपेगी काव्या: वनराज को मिल रही लगातार असफलता से परेशान होकर काव्या अपने एक्स-पति अनिरुद्ध को फोन करती है। लेकिन तभी वनराज वहां आ जाता है और उससे सवाल करने लगता है कि उसने अनिरुद्ध से बात क्यों की। इसका जवाब देते हुए काव्या ने कहा, "क्यों नहीं कर सकती। तुम तो अपनी एक्स से रोज बात करते हो, यहां तक कि उसके साथ एक छत के नीचे रहते हो।"
View this post on Instagram
View this post on Instagram
ॉ
अनुपमा के साथ रोमांस करेगा अनुज: अनुज जानबूझकर अनुपमा से पानी मांगता है, जिसे लेने के लिए वह किचन में चली जाती है। वहीं उसके पीछे-पीछे अनुज भी पहुंच जाता है और उससे अपने दिल की बात कहता है। वह कहता है कि उसे अनुपमा पर गर्व है, साथ ही वह शादी के बाद उसे हर खुशी देगा। इतना ही नहीं, अनुज और अनुपमा किचन में रोमांटिक पल भी बिताते हैं। अनुज उसे अपने प्यार की चुनरी भी उढ़ाता है।
View this post on Instagram
काव्या से तलाक लेगा वनराज: वनराज और काव्या के बीच जमकर झगड़ा होता है। जहां काव्या अपने एक्स हस्बैंड की तारीफें करती नहीं थकती है तो वहीं वनराज उससे तलाक मांग लेता है। वह काव्या से कहता है कि जैसे ही तुम अनिरुद्ध की जिंदगी से निकली वो सक्सेसफुल हो गया, मेरी लाइफ में आई तो मैं बर्बाद हो गया।