Anupamaa Entertainment News: सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में लगातार उतारचढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। अनुपमा शादी के बाद भी सुकून की जिंदगी नहीं जी पा रही है। हालांकि अनुपमा अपनी जिंदगी की परेशानियों को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है। सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa Latest Episode) में अब तक आपने देखा, किंजल के बेबी शॉवर से पहले ही शाह परिवार में लड़ाई हो जाती है। बा और राखा जमकर एक दूसरे को खरीखोटी सुनाती है। राखी ऐलान करती है कि वो वनराज के बिना ही किंजल के बेबी शॉवर की पार्टी देगी। अनुज और अनुपमा मिलकर राखी और बा के झगड़े को सुलझाने की कोशिश करते हैं। इसी बीच अनुज और अनुपमा की जिंदगी में एक बड़ा भूचाल आने वाला है।
गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) के सुपरहिट सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa Upcoming Episode) के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, बा वनराज को फोन करके सब बता देगी। राखी की हरकतों के बारे में जानकर वनराज का खून खौल जाएगा। वहीं काव्या भी ये बात जानकर दुखी होगी। बा ऐलान करेगी कि वो वनराज के बिना किंजल का बेबी शॉवर नहीं होने देगी।
शाह हाउस में डेरा डालेगी अनुपमा
अनुपमा जल्द ही शाह परिवार में अनुज के साथ डेरा डाल लेगी। अनुपमा दावा करेगी कि परिवार के लोग उसके बिना बेबी शॉवर की तैयारी नहीं कर पाएंगे। अनुज इस काम में अनुपमा की मदद करेगा। इस दौरान अनुज और अनुपमा जमकर रोमांस करने वाले हैं। वहीं बा मुंह फुलाकर बैठ जाएगी।
बापूजी घर में लगाएंगे झाड़ू पोछा
किंजल के बेबी श़वर को परफेक्ट बनाने के लिए बापूजी भी काम करेंगे। बापूजी घर में झाड़ू पोछा लगाएंगे। बापूजी को घर का काम करते देखकर राखी उनकी मजाक बनाएगी। बापूजी बिना देर किए राखी को करारा जवाब दे डालेंगे।
देखें सीरियल अनुपमा का प्रोमो-
View this post on Instagram
Subscribe Now
Enroll for our free updates