Anupamaa, Anupama, Anupamaa Spoiler Alert, Anupamaa serial spoiler, anupamaa serial story, Anupamaa serial latest news, Vanraj and Kavya Fight, Rupali Ganguly Video, Anupamaa and Kavya Catfight, anupamaa latest twist,anupamaa upcoming story,anupamaa future story, Anupamaa Written Update, Anupamaa Upcoming Twist, Anupamaa Latest News, Anupamaa Starcast, TV News, TV Gossip, Star Plus, Anupamaa 19 July 2021, Anupamaa Aaj Ka Episode, Anupamaa Today Episode, Anupamaa Hotstar, Anupamaa Episode No 318, Rupali Ganguly, Madalsha Sharma, Madalsha Sharma Instagram, Paras Kalnawat, Angha Bhosale, Sudhanshu Pandey, Anupamaa Funny Video, Anupamaa Hilarious Video, अनुपमॉ, अनुपमां, रूपाली गांगुली, मदालसा शर्मा, मदालशा शर्मा, टीवी न्यूज, टीवी गॉसिप, सुधांशू पांडे, अनुपमा, पारस कलनावत, अनघा भोंसले, टीवी समाचार
Anupamaa Upcoming Twist 19 July 2021 Episode No 318: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) में अनुपमा की डांस एकेडमी और वनराज का कैफे तैयार हो चुका है। पिछले एपिसोड में पूरा शाह परिवार वनराज के कैफे को सजाने में लगा हुआ था। दूसरी ओर काव्या ने ताना भी मारा था कि वनराज के कैफे में एक परिंदा भी पर नहीं मारेगा। अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाल मचने वाला है। अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड (Anupamaa Upcoming Episode) में वनराज के कैफे और अनुपमा की डांस एकेडमी का भव्य उद्घाटन होगा और इस दौरान बा-बापूजी स्पेशल गेस्ट बनकर रिबन सेरेमनी को पूरा करेंगे।
राखी दवे भी अपनी मौजूदगी से इस जश्न में चार चांद लगाने पहुंचेगी लेकिन उसका एक ही मोटिव होगा। राखी दवे (Tassnim Sheikh) इस जश्न के दौरान आग में घी डालने का काम करेगी और वो काव्या को भड़काने का एक भी मौका हाथ से नहीं जाने देगी।
अनुपमा (Rupali Ganguly) और वनराज (Sudhanshu Pandey) के साथ-साथ पूरा परिवार लीला कैफे के उद्घाटन के बाद कस्टमर का इंतजार करेगा। इंतजार करते-करते काफी देर हो जाएगी लेकिन एक भी कस्टमर नहीं आएगा। तभी अनुपमा को एक आइडिया सूझेगा। अनुपमा पूरे परिवार को एक-एक ऑर्डर टेबल पर बैठने के लिए कहेगी। वनराज पूछेगा कि आखिर उसने ऐसा क्यों कहा। तभी अनुपमा कहेगी कि मार्केटिंग का यही तरीका होता है। जिस भी दुकान पर ज्यादा कस्टमर होते हैं, लोग वहीं ज्यादा आते हैं। अनुपमा की बातों को सुनकर वनराज उसकी खूब तारीफ करेगा। तभी काव्या को खूब मिर्ची लगेगी।
राखी दवे एक बार फिर से काव्या को समझाएगी कि कहीं ऐसा ना हो कि बात हाथ से निकल जाए और वो कैफे से ही नहीं बल्कि घर से भी निकाल दी जाए। अनुपमा के कहने पर सभी एक-एक टेबल पर बैठ जाएंगे। काव्या फिर से चैलेंज करेगी कि कोई भी इस दुकान में नहीं आएगा। अब देखना होगा कि काव्या की बात सच साबित होगी या नहीं? फिलहाल के लिए आप ऐसी ही टीवी सीरियल गॉसिप्स (TV Serial Gossips) के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ।