Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

क्या है Anupamaa और Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की सक्सेस का राज? राजन शाही ने तोड़ी चुप्पी, लीप और TRP पर किया बड़ा खुलासा

Anupamaa और Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की सफलता का राज क्या है? शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने हाल ही में एक इंटरव्यू में TRP और लीप की खबरों पर बड़ा बयान दिया है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: September 21, 2025 8:23 PM IST

क्या है Anupamaa और Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की सक्सेस का राज? राजन शाही ने तोड़ी चुप्पी, लीप और TRP पर किया बड़ा खुलासा

Anupamaa And Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Success Secret: टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर राजन शाही के शो अक्सर टीआरपी लिस्ट में टॉप पर रहते हैं. उनके दो पॉपुलर शो, 'अनुपमा' (Anupamaa) और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) दर्शकों के बीच खूब पसंद किए जाते हैं. एक तरफ जहां 'अनुपमा' टीआरपी (TRP) में नंबर एक पर है, वहीं दूसरी तरफ 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' तीसरे नंबर पर बना हुआ है. पिछले कुछ दिनों से इस सीरियल में 15 साल का लीप आने की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं, लेकिन अब राजन शाही (Rajan Shahi) ने खुद इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और साथ ही उन्होंने शोज के सक्सेस का राज भी खोला है.

शो की TRP पर क्या बोले राजन शाही?

राजन शाही (Rajan Shahi Interview) ने हाल ही में टेली मसाला को दिए एक इंटरव्यू में अपने दोनों टॉप शोज को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने इस दौरान 'अनुपमा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि टीआरपी पर बात करते हुए कहा कि, हम सभी बहुत मेहनत करते हैं. टीआरपी कभी उसकी ऊपर जाएगी कभी हमारी कम होगी, वो कम ज्यादा चलता रहता है. मेहनत करो अच्छा करो टीआरपी आती है और कई बार नहीं भी आती, लेकिन हां यह जरूरी है, क्योंकि दुकान बंद हो जाती है. टीआरपी बहुत जरूरी है.

लीप पर राजन शाही का बड़ा खुलासा

इन दिनों 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में लीप की खबरों ने फैंस को परेशान कर दिया था, क्योंकि इसका मतलब शो की पूरी स्टार कास्ट का बदल जाना होता है, लेकिन, अब राजन शाही ने इन खबरों को झूठा बताया है. उन्होंने साफ-साफ कहा, 'अभी लीप नहीं आने वाला है. मैं इस बारे में सोच भी नहीं रहा हूं. मैं अपने अरमान और अभिरा के साथ बहुत खुश हूं और चाहता हूं कि जल्द ही उनकी लव स्टोरी शुरू हो.'

जल्द ही देख सकते हैं अरमान अभिरा का रोमांस

वहीं इस दौरान राजन शाही ने यह भी खुलासा किया कि, जल्द ही दर्शकों को अरमान और अभिरा का रोमांस देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा, 'अभी अरमान और अभिरा की कहानी में बहुत कुछ बाकी है.' राजन शादी के इस खुलासे ने फैंस को बड़ी राहत दी है, क्योंकि वे अपने पंसदीदा कलाकारों को अभी और लंबे समय तक देख पाएंगे.

View this post on Instagram

A post shared by TellyMasala (@tellymasala)

क्या है शो की मौजूदा कहानी?

इन दिनों 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में काफी ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं. अभिमन्यु और अभिरा अपनी फैमिली के साथ मसूरी में हैं, वहीं अरमान भी अपनी पत्नी गीतांजलि के साथ हनीमून के लिए वहीं पहुंच गए हैं. जल्द ही अरमान और अभिरा का आमना-समाना होगा, जिससे कहानी में एक नया मोड़ आएगा. अरमान जब अभिरा को मसूरी में देखेगा तो क्या होगा, यह देखना वाकई काफी दिलचस्प होगा.