स्टार प्लस के सुपरहिट टीवी शो अनुपमा में इन दिनों एक के बाद एक मजेदार मोड़ आ रहे हैं। कुछ समय पहले ही रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे स्टारर अनुपमा की स्टारकास्ट थोड़ी सी बदली है। ऐसे में शो की कहानी भी अब पहले से और भी दिलचस्प हो गई है। कुछ समय पहले ही इस शो में एंट्री लेने वाली टीवी एक्ट्रेस सुकीर्ति कांडपाल ने तो लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। सेट से सामने आई सुकीर्ति कांडपाल की तस्वीरों और फोटोज पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं। एक्ट्रेस अनुपमा में श्रुति के रोल में नजर आती हैं। श्रुति और अनुज कपाड़िया जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शो की कहानी भी इसी ट्रैक के इर्द-गिर्द घूम रही है।
सुकीर्ति ने सेट से शेयर कीं ग्लैमरस फोटोज
अनुपमा के सेट से सुकीर्ति कांडपाल ने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने ब्लैक रंग की शिमरी ड्रेस पहनी हुई है। वन साइड सोल्डर वाली इस ड्रेस में सुकीर्ति वाकई में काफी प्यारी लग रही है। इन लुक में एक्ट्रेस ने अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने इसमें एक बूमरैंग वीडियो भी बनाया है। एक्ट्रेस के इस लुक पर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। लोगों के रिएक्शन देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि वो अनुपमा को भूलते जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'अनुपमा से अच्छी आप हो अनुज के लिए।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है, 'आपके आने के बाद से अनुपमा देखने का मजा ही और है।'
नीचे देखें अनुपमा के सेट से सामने आईं सुकीर्ति कांडपाल की तस्वीरें
अनुपमा में होगा खूब तमाशा
रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाल मचने वाला है। स्थिति ऐसी बन जाएगी कि आने वाले दिनों में श्रुति चाहकर भी अनुज और अनुपमा को अलग नहीं कर पाएगी। अगले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा की वजह से श्रुति और अनुज के संगीत में रूकावटें आएंगी। अनुज उसे छोड़कर अनुपमा के पास जाने पर मजबूर हो जाएगा। फिलहाल तो आपको सुकीर्ति की तस्वीरें और वीडियो कैसे लगे? कमेंटबॉक्स में जरूर बताइएगा। साथ ही ऐसी ही और टीवी न्यूज के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ।
Subscribe Now
Enroll for our free updates