Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

टीवी एक्ट्रेस पर पति ने लगाए धोखा देने के आरोप, बोले- '4 महीने पहले की चोरी से शादी, अब पैसों के लिए...'

Aditi Sharma Accused Of Extra Marital Affair: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अदिति शर्मा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल एक शख्स ने अदिति पर पहले चोरी-छुपे शादी करने और फिर उसे धोखा देकर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करने का आरोप लगाया है.

By: Pratibha Gaur  |  Published: March 11, 2025 10:45 AM IST

टीवी एक्ट्रेस पर पति ने लगाए धोखा देने के आरोप, बोले- '4 महीने पहले की चोरी से शादी, अब पैसों के लिए...'

Aditi Sharma Secretly Married: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अदिति शर्मा को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल 'अपोलिना' एक्ट्रेस पर अभिनीत कौशिक नाम के एक शख्स ने आरोप लगाया कि पहले उन्होंने चोरी-छुपे उनसे शादी की और अब केवल 4 महीने बाद ही वह तलाक मांग रही हैं. अभिनीत ने अदिति पर अपने को-एक्टर संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी आरोप लगाया है.

अदिति शर्मा ने चोरी-छुपे की शादी

अभिनीत कौशिक ने हाल ही में इंडियो फोरम को एक इंटरव्यू दिया है. उन्होंने इस दौरान टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि अदिति और वह पिछले काफी समय से लिव इन में रह रहे थे. उन्होंने इंटरव्यू में कहा, 'हम रिलेशनशिप में थे और लिव इन में रह रहे थे. अदिति के आसपास के सभी लो, उसके को-स्टार्स तक, हर कोई हमारे बारे में जानता था. मैं उसका मैनेजर होने का नाटक करता था लेकिन मैं सच में उसका काम भी मैनेज करता था. मैं अदिति की मीटिंग्स, उसका इंस्टाग्राम, उसका कोलेब सब कुछ मैनेज करता था. हम पिछले साल से साथ रहने लगे और नवंबर में हमने शादी कर ली थी. वह पिछले डेढ साल से मुझ पर शादी के लिए दबाव बना रही थी.' अभिनीत ने आगे बताया कि वह शादी के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे लेकिन बावजूद इसके अदिति ने उन पर दबाव बनाया. अभिनीत ने आगे कहा, 'रिश्ते की शुरुआत में तो मैं शादी के लिए काफी एक्साइटेड था लेकिन बाद में मेरे परिवार में कुछ ऐसी चीजे हुईं कि जिससे में डाउट में चला गया. लेकिन वह मेरे पीछे पड़ गई और डेढ साल बाद मैं राजी हो गया.'

अदिति ने की थी शादी छुपाने की बात: अभिनीत

अभिनीत कौशिक ने अदिति शर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह नहीं चाहती थी कि हमारी शादी के बारे में किसी को भी पता चले. उन्होंने कहा, 'हमने नवंबर में शादी की थी, उसकी एक शर्त थी कि उसके करियर की वजह से बाहर किसी को भी पता नहीं चलना चाहिए. हमने अपने घर में उसके भाई-बहनों और पैरेंट्स और मेरे भाई-बहनों और पैरेंट्स की मौजूदगी में शादी कर ली थी. हमारी शादी दो पंडितों ने पूरे रीति-रिवाज से करवाई थी. मेरे पास हमारी शादी, फेरे और हर चीज की हजारों तस्वीरें हैं.' अभिनीत कौशिक ने आरोप लगाया कि अदिति का अपने अपोलिना को एक्टर सामर्थ्य गुप्ता के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर च ल रहा है और जब मैंने उसे रंगे हाथों पकड़ा तो उसने हमारी शादी को इन वैलिड और मॉक ट्रायल करार दे दिया. इसके साथ ही अदिति ने तलाक मांगते हुए मुझसे 25 लाख रुपये की डिमांड की है.