Ardh Trailer Out: सपनों की नगरी में अपने ख्वाब पूरे करने आए परिवार की कहानी है 'अर्द्ध' ट्रेलर हुआ रिलीज

Ardh Trailer Out: रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) की अपकमिंग फिल्म 'अर्द्ध' (Ardh) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने आते ही लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। ट्रेलर में रुबीना दिलैक की एक्टिंग देखने लायक है।

WrittenBy
By: Ashna Malik | Published: May 18, 2022 11:06 AM IST

Ardh Trailer Out: मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने टीवी पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। लेकिन एक्ट्रेस जल्द ही बड़े पर्दे पर भी कदम रखने जा रही हैं। रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) जल्द ही फिल्म 'अर्द्ध' (Ardh) के जरिए बॉलीवुड में कदम रखेंगी और खास बात तो यह है कि उनकी अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, जिसने आते ही लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। 'अर्द्ध' के ट्रेलर में रुबीना दिलैक की एक्टिंग तो कमाल की लगी ही, साथ ही एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) के साथ उन्होंने लोगों का ध्यान खींचने में भी कोई कमी नहीं छोड़ी।

फिल्म अर्द्ध में रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) 'मधू' का किरदार निभाती नजर आएंगी। 'अर्द्ध' का ट्रेलर देख कहा जा सकता है कि यह एक ऐसे परिवार की कहानी है जो मुंबई जैसे महानगर में अपने सपने पूरे करने और गुजर-बसर करने की कोशिश कर रहा है। ट्रेलर में राजपाल यादव औरत बनकर पैसे कमाने की कोशिश करते हैं और एक्टर बनने का सपना देखते हैं। वहीं रुबीना दिलैक भी उनके सपने को पूरा करने में मदद करने की कोशिश करती हैं।


बता दें कि ट्रेलर रिलीज होने से पहले 'अर्द्ध' का मोशन पोस्टर भी रिलीज हुआ था, जिसमें रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) राजपाल यादव के कंधे पर सिर रखी नजर आई थीं। इस मोशन पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर करते हुए रुबीना दिलैक ने लिखा, "अपने सपनों के साथ जिंदगी जीने का तरीका सिखाने आ रही है जी5 की नई मूवी 'अर्द्ध।' इसका ट्रेलर कल सुबह 11 बजे रिलीज होगा।"


फिल्म अर्द्ध में रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और राजपाल यादव के अलावा एक्टर हितेन तेजवानी और कुलभूषण खरबंदा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन पलाश मुच्छल ने किया है। रुबीना दिलैक और राजपाल यादव की यह फिल्म 10 जून को रिलीज होगी।