Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bigg Boss 18 फेम अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह संग रिलेशनशिप रूमर्स पर लगाया फुलस्टॉप, जानें क्या कहा

Bigg Boss 18 फेम एक्टर अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के डेटिंग रूमर्स की खबरें इन दिनों आग की तरह फैल रही है. हालांकि, अब एक्टर ने खुद अपने और ईशा के रिश्ते का खुलासा किया है. आइए जानते हैं अविनाश ने क्या?

By: Sadhna Mishra  |  Published: June 11, 2025 4:14 PM IST

Bigg Boss 18 फेम अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह संग रिलेशनशिप रूमर्स पर लगाया फुलस्टॉप, जानें क्या कहा

Avinash Mishra On Eisha Singh Dating Rumours: फिल्म जगत हो या फिर टीवी इंडस्ट्री से जुड़े स्टार्स हर किसी का नाम किसी न किसी के साथ जुड़ता ही रहता है. इस लिस्ट में अब 'बिग बॉस 18' के कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और ईशा सिंह (Eisha Singh) का नाम भी शामिल हो गया है. शो में इन दोनों की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था और इनकी गहरी दोस्ती और शानदार केमिस्ट्री भी खूब सुर्खियों में रही थीं. वहीं इनकी नजदीकियां देख फैंस के बीच इनकी डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगीं. जिसपर अब एक्टर ने चुप्पी तोड़ते हुए पूरा सच बताया है. आइए जानते हैं एक्टर ने क्या कहा?

ईशा संग रिलेशनशिप पर क्या बोले Avinash Mishra?

दरअसल, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह (Avinash Mishra Eisha Singh Relationship) को शो खत्म होने के बाद भी कई इवेंट्स और प्रोजेक्ट्स में साथ देखा गया, जिससे ये डेटिंग की अफवाहों ने तूल पकड़ा लिया. हालांकि, अब अविनाश ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है और पूरी सच्चाई साफ कर दी है. अविनाश ने मीडिया से बातचीत में कहा- 'हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं.' उन्होंने साफ किया, 'मैं और ईशा अच्छे दोस्त हैं. पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लेवल पर हमारी ट्यूनिंग शानदार है. हम अपने करियर और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रहे हैं.'

म्यूजिक वीडियो में दिखी जोड़ी अविनाश और ईशा

गौरतलब है कि, बिग बॉस 18 में अविनाश (Bigg Boss 18) ने खुलकर माना था कि उनके दिल में ईशा के लिए कुछ फीलिंग्स हैं, लेकिन अब उन्होंने साफ किया है कि उनका रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक ही सीमित है. हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो 'काला शा काला' में अविनाश मिश्रा और ईसा सिंह (Avinash Mishra Eisha Singh Music Video) साथ नजर आए थे, जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया था. अविनाश ने इस प्रोजेक्ट के बारे में कहा, 'बिग बॉस के बाद इतना बड़ा प्रोजेक्ट मिलना मेरे लिए खास है. अदनान सामी और आशा भोसले जैसे दिग्गजों के साथ काम करना किसी सपने जैसा है.' ईशा ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा था, 'शो में हुई हमारी दोस्ती ने इस प्रोजेक्ट को आसान बना दिया. हमारी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री हमारी नेचुरल बॉन्डिंग का नतीजा है.'