BB 19 Dubai Party: फरहाना भट्ट के लटके-झटकों पर फिदा हुए अयान लाल! दुबई सक्सेस पार्टी में जमकर किया डांस, वीडियो हो रहा वायरल

बिग बॉस 19 के दुबई सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट और अयान लाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों जबरदस्त डांस करते नजर आ रहें हैं. दोनों की कैमेस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आ रही है.

By: Shreya Pandey  |  Published: January 8, 2026 8:09 AM IST

BB 19 Dubai Party: फरहाना भट्ट के लटके-झटकों पर फिदा हुए अयान लाल! दुबई सक्सेस पार्टी में जमकर किया डांस, वीडियो हो रहा वायरल

बिग बॉस 19 की खुमारी अभी उतरी भी नहीं थी कि दुबई में आयोजित 'ग्रैंड सक्सेस पार्टी' ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक नया धमाका कर दिया है. इस शानदार शाम की सबसे बड़ी हाईलाइट फरहाना भट्ट ने जबरदस्त धमाल मचाया है. अपने हुस्न और बेहतरीन डांस मूव्स के लिए मशहूर फरहाना ने दुबई में ऐसा डांस किया कि हर कोई देखता रह गया. लेकिन महफिल तब और भी हसीन हो गई जब अयान लाल ने उनके साथ ताल से ताल मिलाई. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फरहाना के साथ अयान लाल जबरदस्त डांस करते नजर आएं हैं. दोनों एक दूसरे के साथ बहुत अच्छे और क्यूट लग रहें हैं.

फरहाना और अयान का डांस

आपको बता दें कि बिग बॉस 19 के शानदार सक्सेस के बाद डैन्यूब प्रॉपर्टी की तरफ से सभी घरवालों को दुबई में पार्टी दिया गया. जिसके लगभग सभी कंटेस्टेंट शामिल हुए थे. इस पार्टी की कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहें हैं. फरहाना ने बॉलीवुड के लेटेस्ट चार्टबस्टर गानों पर अपनी लचीली कमर और बेहतरीन एक्सप्रेशंस से आग लगा दी. डांस फ्लोर पर फरहाना के साथ अयान लाल भी मौजूद थे. दोनों की जोड़ी इतनी लाजवाब थी कि ऐसा लगा मानो उन्होंने पहले से ही इसकी रिहर्सल की हो. अयान के चेहरे पर फरहाना के डांस को देखकर आने वाली मुस्कान ने इस वीडियो को और भी खास बना दिया है.

TRENDING NOW

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पार्टी के भीतर का एक छोटा सा क्लिप इंटरनेट बहुत वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि अयान लाल, फरहाना के डांस स्टेप्स को फॉलो करने की कोशिश कर रहे हैं और उनके लटके-झटकों पर हैरानी वाला रिएक्शन दे रहे हैं. इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, "फरहाना और अयान एक दूसरे के साथ बेस्ट लगते हैं." वहीं दूसरे ने लिखा, "wow, ये दोनों एक दूसरे के साथ बहुत अच्छे लगते हैं." वहीं एक यूजर ने लिखा कि "फरहाना बहुत सुंदर लग रहीं हैं."

फरहाना और अयान की रोमांटिक जोड़ी

सिर्फ फरहाना और अयान ही नहीं, बल्कि इस पार्टी में अभिषेक बजाज, अशनूर और और गौरव खन्ना, प्रणीत मोरे, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, जैसे सितारों ने भी शिरकत की. फरहाना भट्ट और अयान लाल की इस बढ़ती नजदीकी और शानदार केमिस्ट्री को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही यह जोड़ी जल्द ही अपने रिश्ते के बारे में कुछ ऐलान करेंगे. फैंस भी अयान और फरहाना को एक दूसरे के साथ देखना चाहते हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.