Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bigg Boss 17 फेम Ayesha Khan इस Serial से करेंगी TV पर अपना डेब्यू, निभाएंगी Lead Role

रवि दुबे और सरगुन मेहता के इस सीरियल से आयशा खान जल्द ही टीवी पर डेब्यू करने जा रही हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर रील पोस्ट कर जानकारी दी है.

By: Jyoti Rajput  |  Published: November 27, 2024 8:35 PM IST

Bigg Boss 17 फेम Ayesha Khan इस Serial से करेंगी TV पर अपना डेब्यू, निभाएंगी Lead Role

Bigg Boss 17 फेम आयशा खान टीवी पर अपना डेब्यू करने जा रही हैं. आयशा खान एक्टर रवि दुबे और सरगुन मेहता के आने वाले नए सीरियल में लीड रोल में नजर आने वाली हैं जिसका खुलासा रवि दुबे और सरगुन ने सोशल मीडिया के माध्यम से किया है. आयशा खान बिग बॉस के दौरान फैंस के बीच कभी फेमस हुई थीं. शो का हिस्सा बनने से पहले वो एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थी. बिग बॉस हाउस में वो कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की दोस्त बनकर शामिल हुई थीं.

इस सीरियल में दिखेंगी आयशा खान

रवि दुबे और सरगुन मेहता ने अब तक जुनूनियत, उडारियां, दालचीनी और बादलों पर पांव है जैसे सीरियल को बनाया है वहीं इस बार रवि दुबे और सरगुन मेहता अपने प्रोडक्शन बैनर 'ड्रीमियाता' के अंदर एक नया शो 'रफू' को लॉन्च करने जा रहे हैं. रवि दुबे और सरगुन मेहता ने अपने अपकमिंग सीरियल 'रफू' में लीड रोल के लिए बिग बॉस फेम आयशा खान को साइन किया है. रवि दुबे और सरगुन मेहता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक रील को पोस्ट करते हुए अपने शो की लीड (आयशा खान) का चेहरा रिवील किया है वहीं रवि दुबे और सरगुन मेहता के फैंस इस सीरियल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

रवि दुबे और सरगुन मेहता के इस शो में गौहर खान आएंगी नजर

गौहर खान अपनी शादी के बाद फिर से टीवी पर वापसी करने जा रही हैं वो रवि दुबे और सरगुन मेहता के साथ मिलकर सीरियल 'लवली लोला' के लिए काम कर रही हैं. इस शो की शूटिंग शुरू हो गई है और जल्द ही ये शो हमें टीवी पर देखने को मिल सकता है.

आपको बता दें कि रवि दुबे और सरगुन मेहता के सीरियल 'लवली लोला' में ईशा मालवीय भी गौहर खान को ज्वाइन करने वाली हैं. वो इससे पहले रवि दुबे और सरगुन मेहता द्वारा बनाए गए शो 'उडारियां' में सेकंड लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थीं. इस शो से ईशा मालवीय को खूब पॉपुलैरिटी मिली थी जिसके बाद वो बिग बॉस 17 में कंटेस्टेंट बन कर शामिल हुई थीं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.


About the Author

Jyoti Rajput