जल्द ही पिता बनने वाला है Ishqbaaaz का ये एक्टर, पत्नी ने सुनाई गुडन्यूज

Ishqbaaaz Star Announces second pregnancy: हाल ही में सीरियल इश्कबाज के एक एक्टर ने पिता बनने का ऐलान किया है. इस एक्टर ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें उनकी पत्नी बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है.

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: June 1, 2025 2:52 PM IST

टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने करियर के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ पर जबरदस्त बैलेंस बनाया हुआ है. ये सितारे अपनी एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. इस लिस्ट में एक नाम इश्कबाज स्टार नकुल मेहता (Nakuul Mehta) का नाम भी है. हाल ही में सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ (Bade Acche Lagte Hain 2) के इस स्टार ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों के जरिए नकुल मेहता ने ऐलान किया है कि वो दोबारा पिता बनने वाले हैं. इस फैमिली फोटोज में नकुल मेहता जानकी मेहता और अपने बेटे के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में जानकी मेहता खाकी कलर के आउटफिट में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं.

नकुल मेहता और जानकी मेहता को मिल रही हैं बधाईयां

नकुल मेहता और जानकी मेहता की मुस्कान देखते ही बन रही है. एक तस्वीर में तो नकुल मेहता जानकी के गाल पर किस भी करते नजर आ रहे हैं. ये तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तो जैसे हंगामा ही मच गया है. लोगों ने नकुल मेहता और जानकी मेहता को माता पिता बनने की बधाई देनी शुरू कर दी है. फैंस का कहना है कि अब जाकर नकुल मेहता और जानकी मेहता का परिवार पूरा हो जाएगा.

नकुल मेहता ने लिखी ये बात

अपनी तस्वीर पर नकुल मेहता ने लिखा, ये लड़का एक और जिम्मेदारी लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है. हम दोनों ने भी कमर कस ली है. जल्द ही हमें एक और आशीर्वाद मिलने वाला है. नकुल मेहता की ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. लोग नकुल मेहता और जानकी मेहता की तस्वीरों ने नजर ही नहीं हटा पा रहे हैं. लोग तो नकुल मेहता और जानकी मेहता के बेटे की भी तारीफ कर रहे हैं. फैंस का कहना है कि नकुल मेहता और जानकी मेहता का बेटा बहुत क्यूट है. गौरतलब है कि नकुल मेहता और जानकी मेहता अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में फैंस के सामने ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते हैं.