Nakuul Mehta aka Ram undergoes surgery: एकता कपूर का टीवी सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ टीआरपी लिस्ट में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा है। लगातार आ रहे ट्विस्ट और टर्न्स भी सोनी टीवी के इस शो की रेटिंग को बढ़ा नहीं पा रहे हैं। इसी बीच सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ के फैंस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ में नजर आ रहे एक्टर नकुल मेहता (Nakuul Mehta) बीमार पड़ गए हैं। तबियत बिगड़ने के बाद नकुल मेहता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बीते कुछ समय से नकुल मेहता की तबियत ठीक नहीं चल रही थी।
नकुल मेहता के हॉस्पिटल में भर्ती होते ही सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ की शूटिंग पर ब्रेक लग गया है। टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट की मानें तो जल्द ही सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ के इस सितारे की सर्जरी होने वाली है। हालांकि अब तक भी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि नकुल मेहता की किस बात की सर्जरी होने वाली है।
नकुल मेहता की तबियत की खबर सामने आते ही फैंस के बीच खलबली मच गई है। फैंस को यकीन ही नहीं हो रहा है कि नकुल मेहता बीमार पड़ गए हैं। फैंस लगातार नकुल मेहता की सेहत जानने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि नकुल मेहता इन दिनों राम कपूर बनकर लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। नकुल मेहता और दिशा परमार की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है।
View this post on Instagram
हाल ही में नकुल मेहता ने पिता बनने के एहसास के बारे में खुलकर बात की थी। नकुल मेहता ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया था कि पिता बनने के बाद किस तरह से उनकी जिंदगी बदल गदई है। पिता बनने के बाद नकुल मेहता को उनका बेटा बहुत तंग करता है। ऐसे में नकुल मेहता को अपना काम ज्यादा पसंद आने लगा है। नकुल मेहता को लगता है कि शूटिंग करना बच्चे को संभलाने से ज्यादा आसान है।