Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bade Achhe Lagte Hain 2 पर जल्द लगेगा ताला? बंद हुई दिशा परमार के शो की शूटिंग

Bade Achhe Lagte Hain 2 shoot stops: खबर है कि बड़े अच्छे लगते हैं 2 की शूटिंग को अचानक ही रोक दिया गया है। बड़े अच्छे लगते हैं 2 की शूटिंग बंद होने के पीछे एक बड़ा कारण नजर आ रहा है।

By: Shivani Duksh  |  Published: July 20, 2022 4:22 PM IST

Bade Achhe Lagte Hain 2 पर जल्द लगेगा ताला? बंद हुई दिशा परमार के शो की शूटिंग

Bade Achhe Lagte Hain 2 shoot stops: नकुल मेहता (Nakuul Mehta) और दिशा परमार (Disha Parmar) का सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' (Bade Achhe Lagte Hain 2) टीआरपी लिस्ट में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा है। समय समय पर खबर आती रहती है कि एकता कपूर का ये शो जल्द ही बंद होने वाला है। इसी बीच 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दावा किया जा रहा है कि 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' की शूटिंग अचानक ही बंद कर दी गई है। ये खबर सामने आने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' ऑफ एयर होने वाला है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, 17 जुलाई से 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' की शूटिंग नहीं हो रही है। टीवी सितारे 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' की शूटिंग करने के लिए सेट पर नहीं आ रहे है। खबरों की मानें तो एकता कपूर ने शो के सितारों को कुछ समय का ब्रेक दे दिया है। इस लिस्ट में दिशा परमार, शुभावी चौकसी, अलीफा कपाड़िया और अजय नागरथ का नाम शामिल है।

'बड़े अच्छे लगते हैं 2' के सितारे मना रहे हैं वेकेशन

ये सभी सितारे 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' की शूटिंग छोड़कर वेकेशन मना रहे हैं। दिशा परमार कुछ समय पहले ही इंग्लैंड गई थीं। वहीं शुभावी चौकसी स्पेन, अलीफा मनाली और अजय पुणे की सैर कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो सितारों के इस तरह वेकेशन पर जाने से एकता कपूर को कोई दिक्कत नहीं है। एकता कपूर ने पहले ही कई एपिसोड्स की शूटिंग पूरी कर ली है। अब 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' की शूटिंग 24 जुलाई से दोबारा शुरू की जाएगी।

देखें 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' का प्रोमो-

'बड़े अच्छे लगते हैं 2' के फैंस को मिलेगा तोहफा

जल्द ही 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' और अपनापन बदलते रिश्तों का बंधन का महासंगम होने वाला है। महासंग्राम सप्ताह में ये दोनों शोज मिलकर अपने फैंस का मनोरंजन करने वाले हैं। दोनों शोज की रेटिंग बढ़ाने के लिए मेकर्स ने ये फैसला किया है।