Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

इस सुपरनैचुरल शो से टीवी पर कमबैक करेंगे 'बालिका वधू' के जगिया, 7 साल बाद होगी वापसी

'बालिका वधू' में 'जगिया' का किरदार निभाने वाले एक्टर अब 7 साल बाद टीवी पर कमबैक करने वाले हैं. इस बार वो एक सुपरनैचुरल शो में अपनी कलाकारी दिखाने वाले हैं. एक्टर के इस खबर से उनके फैंस बेहद खुश हैं.

By: Shreya Pandey  |  Published: February 15, 2026 8:35 PM IST

इस सुपरनैचुरल शो से टीवी पर कमबैक करेंगे 'बालिका वधू' के जगिया, 7 साल बाद होगी वापसी
shashank vyas

छोटे पर्दे के मशहूर एक्टर शशांक व्यास, जिन्हें आज भी घर-घर में 'बालिका वधू' के 'जगिया' के रूप में याद किया जाता है, एक बार फिर टीवी की दुनिया में धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं. करीब 7 साल लंबे इंतजार के बाद शशांक एक नए और अनोखे अवतार में दर्शकों के सामने आने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शशांक को टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस हिबा नवाब के अपोजिट एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए साइन किया गया है. आइए जानते हैं शशांक के इस कमबैक और उनके इतने लंबे ब्रेक की असली वजह के बारे में.

सुपरनैचुरल शो में दिखेगा शशांक का जलवा

पिछले काफी समय से चर्चा थी कि हिबा नवाब एक नए सुपरनैचुरल थ्रिलर शो का हिस्सा बनने जा रही हैं. अब खबर आई है कि मेकर्स ने इस शो के लिए मेल लीड के तौर पर शशांक व्यास के नाम पर मुहर लगा दी है. मेकर्स का दावा है कि शशांक ने अपने करियर में अब तक ऐसा रोल कभी नहीं निभाया है. यह किरदार उनके पिछले चॉकलेटी बॉय या संस्कारी बेटे की इमेज से बिल्कुल अलग होगा. रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो में हिबा के अपोजिट दो मेल लीड एक्टर्स होंगे, जिनमें से एक शशांक व्यास हैं.

7 साल बाद कमबैक

शशांक व्यास को आखिरी बार 2019 में शो 'रूप-मर्द का नया स्वरूप' में देखा गया था. हालांकि, वह शो खत्म होने के बाद शशांक टीवी की चकाचौंध से दूर हो गए. इस दौरान उन्होंने खुद को वेब सीरीज और अलग तरह के सिनेमा के लिए तैयार किया. हाल ही में उन्हें वरुण धवन और सामंथा की चर्चित वेब सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' में भी देखा गया था.

क्यों लिया टीवी से इतना लंबा ब्रेक?

शशांक ने एक इंटरव्यू में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बताया था कि आखिर क्यों उन्होंने टीवी से दूरी बनाई थी. शशांक का मानना है कि टीवी पर काम करते हुए वह बहुत ज्यादा कंफर्टेबल हो गए थे. उन्होंने कहा, "अगर मैं एक ही जगह पर टिका रहता, तो मैं खुद को आगे बढ़ने का मौका नहीं दे पाता. कंफर्ट जोन में रहना एक कलाकार के लिए सबसे बड़ी गलती है." 'बालिका वधू' जैसे कल्ट शो ने उन्हें पहचान तो दी, लेकिन एक क्रिएटिव इंसान होने के नाते वह कुछ नया करना चाहते थे. दिलचस्प बात यह है कि 'बालिका वधू' के सेट पर मौजूद टेक्निशियन भी शशांक से अक्सर कहते थे कि उन्हें फिल्मों में हाथ आजमाना चाहिए, क्योंकि उनमें एक फिल्मी हीरो वाली बात है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.