निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हान के बीच मचा घमासान
Nikki Tamboli & Fukra Insaan Big Fight: ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर (MX Player) का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड' (Battleground) का इन दिनों सीजन 2 स्ट्रीम हो रहा है. ये एक इंडियन फिटनेस शो है, जिसमें कंटेस्टेंट्स अपनी हाई-ऑक्टेन फिटनेस चैलेंजेस, मेंटल टास्क और ड्रामा के चलते चर्चा में रहते हैं. हालांकि, इस बार टीम मेंटर और हेड के बीच घमासान मचा हुआ है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है. 'बैटलग्राउंड सीजन 2' (Battleground S2) के हालिया एपिसोड में 'टीम लुटेरे' की मेंटर निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) और 'दिल्ली डोमिनेटर्स' के हेड अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) (फुकरा इंसान) के बीच तीखी बहस हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि, अभिषेक ने निक्की को 'कुत्ता' कह दिया, जिसके बाद निक्की शो में ही फूट-फूटकर रोने लगी.
26 अप्रैल 2026 को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में देखा गया कि, खेसारी लाल यादव की टीम के कंटेस्टेंट 'मैक्स' और अभिषेक की टीम के 'ऋषभ' के बीच एक टास्क चल रहा था. इस दौरान निक्की खुलकर मैक्स को सपोर्ट कर रही थीं. जब ऋषभ हार गया, तो निक्की तंबोली ने चुटकी लेते हुए कहा, 'दिल्ली डोमिनेटर्स का साइबर ट्रंक पंचर हो गया है.' निक्की की ये बात सुनकर अभिषेक चिढ़ गए और बिना किसी का नाम लिए बोले, 'कोई नहीं भाई, जब हम सड़क से निकलते हैं, तो कुत्ते भौंकते हैं, किसी की बात मत सुना कर.'
Drama unfolds as Fukra Insaan and #NikkiTamboli lock horns once again! A wildcard entry is ready to stir things up, and Nikki Tamboli and #KhesariLalYadav set the vibe with their fun dance moves!
Catch it all in tomorrow’s episode.#BattlegroundSeason2 #AmazonMXPlayer pic.twitter.com/yHAtRX73GI— HUNGAMA (@HungamaStudios) April 25, 2026
हालांकि, अभिषेक मल्हान यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि, निक्की के पास दिमाग नहीं है, वो चैलेंज हार चुकी हैं और दूसरे कंटेस्टेंट्स को डिमोटिवेट कर रही हैं. जिसके बाद निक्की अभिषेक से कहती हैं कि, 'वो सिंपैथी न बटोंरे, इंटरनेट पर बहुत सिंपैथी बटोर ली.' इस पर अभिषेक ने पलटवार करते हुए कहा, 'बात मत कर भाई, इज्जत तो तुम्हारी वैसे भी नहीं है. बाकी शोज में भी यही किया है, यहां भी बेइज्जती करा के जाओगी. तमीज से बात करो, मैं सिर्फ अपने लेवल के लोगों से बात करता हूं.' वहीं इस दौरान निक्की ने जब 'कुत्ता' शब्द पर ऐतराज जताया, तो अभिषेक ने कहा, 'तुम्हारी जुबान बहुत लंबी है, उसे कंट्रोल में रखो.'
View this post on Instagram
अभिषेक मल्हान के साथ बहस के बद निक्की काफी इमोशनल हो गईं और रोते हुए बोलीं, 'मैं बहुत सेंसिटिव हूं.' इस पर भी अभिषेक ने तंज करते हुए कहा कि, 'फिर भी ऐसी जुबान है.' इसके बाद निक्की फूट-फूटकर रोने लगती हैं इस दौरान उन्हें प्रियंका चाहर चौधरी संभालती नजर आती हैं. वहीं निक्की प्रियंका से कहती हैं, कभी किसी कंटेस्टेंट का हौसला नहीं तोड़ेंगी क्योंकि वह खुद उस दौर से गुजर चुकी हैं, लेकिन अगर कोई उन्हें 'कुत्ता' कहेगा तो वह बर्दाश्त नहीं करेंगी.
View this post on Instagram
अभिषेक मल्हान संग निक्की तंबोली की इस तीखी बहस के बाद जब खेसारी लाल यादव ने पूछा कि क्या उनके बीच शो के बाहर भी कोई झगड़ा है, तो निक्की ने साफ मना कर दिया. उन्होंने कहा कि, उनके बीच कोई पुरानी दुश्मनी नहीं हैं, यह सब सिर्फ शो को जीतने की होड़ और कॉम्पिटिशन की वजह से हो रहा है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…