Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Dubai में मिसाइल हमलों के बीच फंसी Bebika Dhurve ने वीडियो शेयर कर दिया ऐसा बयान, भड़के यूजर्स बोले- 'वापस मत आना'

The 50 कंटेस्टेंट Bebika Dhurve का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो दुबई में हो रहे मिसाइल हमलों के बीच ऐसा बयान देती नजर आईं, जिसे सुनकर भारतीय यूजर्स भड़के उठे और उन्हें वापस न आने की सलाह दे रहे हैं.

By: Sadhna Mishra  |  Published: March 6, 2026 9:43 PM IST

Dubai में मिसाइल हमलों के बीच फंसी Bebika Dhurve ने वीडियो शेयर कर दिया ऐसा बयान, भड़के यूजर्स बोले- 'वापस मत आना'
बेबिका ध्रुवे के बयान पर भड़के नेटिजन्स

Bebika Dhurve Video: पिछले कुछ दिनों से पश्चिमी एशियाई देशों में युद्ध (US-Iran War) जैसे हालत बने हुए हैं. वहीं दुबई (Dubai) के आसमान में मिसाइलों की बौछार के बीच डिफेंस सिस्टम की गूंज से पूरा शहर हाई अलर्ट पर है. एयरपोर्ट्स पर हजारों मुसाफिर फंसे हुए हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर टेंशन में और अपने-अपने देश की सरकारों से अपनी सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं. इसी बीच 'बिग बॉस ओटीटी 2' (Bigg Boss OTT 2) और 'द 50' (The 50) फेम बेबिका ध्रुवे (Bebika Dhurve) का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद भारतीय यूजर्स इतना भड़के उठे कि उन्हें जमकर खरी-खोटी तो सुना ही रहे हैं साथ ही बेबिका को भारत वापस न आने की सलाह तक दे रहे हैं.

Bebika ने की दिल्ली और दुबई की तुलना

दरअसल, इन दिनों दुबई में फंसी बेबिका ध्रुवे ने अपनी सलामती का एक अपडेट वीडियो शेयर किया है, लेकिन इस वीडियो में उन्होंने जो बयान दिया है उशने नया विवाद खड़ा कर दिया है. बता दें कि, क्लिप में बेबिका ने दुबई और दिल्ली की तुलना करते हुए कुछ ऐसा कहा है जो रोगों को रास नहीं आया और उनकी जमकर क्लास लगा दी.

Video में क्या बोलीं Bebika Dhurve?

सामने आए वीडियो में बेबिका (Bebika Dhurve Video) को कहते हुए सुना जा सकता है कि, 'दुबई में रात के 9 बजे मेरे सिर के ऊपर से मिसाइल जा रही है, फिर भी मैं यहां इतना सेफ महसूस कर रही हूं. वहीं अगर मैं दिल्ली में होती, तो रात 9 बजे घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं कर पाती.' उन्होंने अपने वीडियो में इस बात पर काफी जोर दिया कि वे दुबई में मिसाइलों के बीच भी काफी ज्यादा सुरक्षित हैं.

नेटिजन्स ने लगाई जमकर क्लास

वहीं जैसे ही बेबिका ध्रुवे का ये वीडियो नेटिजन्स के सामने आया है और इसमें उनका बयान सुनकर हर किसी का पारा हाई हो गया और उन्होंने बेबिका को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया. लोगों का गुस्सा इस बात पर था कि, उन्होंने सुरक्षा की तुलना के बहाने भारत खासकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को नीचा दिखाने की कोशिश की.

बेबिका के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अब वापस इंडिया मत आना', दूसरे ने लिखा, 'काम के लिए इन लोगों को इंडिया याद आता है और बातें ऐसी करते हैं.' एक अन्य ने तंज कसते हुए लिखा, 'उम्मीद है ये मैडम अपनी 'सेफ जगह' पर ही रहेंगी, इंडिया कभी न आएं.' ऐसे ही तमाम कमेंट्स बेबिका ध्रुवे के इस वीडियो पर देखने को मिल रहा है.

कौन हैं Bebika Dhurve?

अगर आप लोग ये नहीं जानते कि बेबिका ध्रुवे (Kaun Hai Bebika Dhurve?) कौन हैं? तो बता दें कि बेबिका एक एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. उन्हें असली पहचान 'बिग बॉस ओटीटी 2' से मिली थी, जहां वे अपने बेबाक और लड़कू अंदाज के लिए जानी जाती थीं. वहीं एक्ट्रेस को हाल ही में रियलिटी शो 'द 50' (The 50) में भी देखा गया था. हालांकि, अब वो शो से बाहर हो चुकी हैं और इन दिनों दुबई में फंसी हुई हैं. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…