Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bekaaboo में राणव रायचंद बन फैंस के बीच छा गए शालीन भनोट, एक्टिंग देख हर कोई बोला- 'द सुपरस्टार'

Fans Impress Shalin Bhanot In Bekaaboo: शालीन भनोट टीवी सीरियल बेकाबू के साथ स्क्रीन पर लौट आए हैं। इस सीरियल में एक्टर राक्षस की भूमिका में है। शालीन ने अपनी एक्टिंग से फैंस को इंप्रेस कर दिया है।

By: Kavita  |  Published: March 20, 2023 4:04 PM IST

Bekaaboo में राणव रायचंद बन फैंस के बीच छा गए शालीन भनोट, एक्टिंग देख हर कोई बोला- 'द सुपरस्टार'

Shalin Bhanot Impresses Fans In Bekaaboo: टीवी के हैंडसम हंक एक्टर शालीन भनोट स्क्रीन पर लौट आए हैं। बिग बॉस 16 से लाइमलाइट में आए शालीन भनोट सीरियल 'बेकाबू' में लीड किरदार निभा रहे हैं। इस सीरियल शालीन के साथ एक्ट्रेस ईशा सिंह नजर आ रही हैं। सीरियल 'बेकाबू' सुपर नैचुरल पावर्स से भरा हुआ है, जिसमें शालीन एक राक्षस की भूमिका निभाते नजर आएंगे। एक्टर के किरदार का नाम राणव रायचंद है, जिसे अभी अपनी शक्तियों का पता नहीं है। इस वीकेंड से शुरू हुए इस सीरियल ने फैंस को काफी इंप्रेस किया है और अब सोशल मीडिया पर हर कोई शालीन भनोट (Shalin Bhanot) की तारीफ कर रहा है।

शालीन की एक्टिंग से इंप्रेस हुए फैंस

दरअसल, सीरियल 'बेकाबू' (Bekaaboo) बीते शनिवार से ही टीवी पर ऑन एयर हुआ है, जिसमें शालीन और ईशा के अलावा, एक्ट्रेस शिवांगी जोशी भी नजर आएंगी। लेकिन शुरुआती दो एपिसोड में शालीन पर ज्यादा फोकस रखा गया है और एक्टर ने अपने किरदार के साथ न्याय किया। फैंस को शालीन की एक्टिंग काफी पसंद आई है। कई लोगों ने ट्विटर पर कहा है कि वह इस सीरियल को सिर्फ शालीन के लिए देख रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'जिस हिस्से में राणव अपने पिता की मूर्ति के नीचे बैठे थे और अपने जीवन के दुखों के बारे में बात करते हुए दिल से रोए थे। सचमुच मेरी आंखों में आंसू आ गए।'

देखें ट्वीट्स

बिग बॉस 16 में नजर आए थे शालीन

बता दें कि आखिरी बार शालीन भनोट को बिग बॉस 16 में देखा गया था। इस शो में शालीन को परफेक्ट एक्टर कहा गया। बिग बॉस रियल पर्सनैलिटी का खेल है लेकिन कई लोगों को शालीन की पर्सनैलिटी फेक लगी। हालांकि, एक्टर ने हर तानों का सामना करके खुद को टॉप पांच तक पहुंचाया था।