'बेपनाह' स्टार जेनिफर विंगेट को जमाने के इस सवाल ने किया परेशान, कहा- आपको क्या फर्क पड़ता है...

जेनिफर का नाम बीते कुछ दिनों से लगातार उनके करीबी दोस्त शहबान अजीम के साथ जोड़ा जा रहा है।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: December 13, 2018 1:12 PM IST

बोल्ड एंड ब्यूटीफुल टीवी स्टार जेनिफर विंगेट का हाल ही में टीवी शो 'बेपनाह' ऑफ एयर हुआ है। लेकिन उनकी फैन फॉनोइंग बरकरार है। 'बेपनाह' को भले ही टीआरपी चार्ट्स में उतने अच्छा स्थान नहीं मिल रहा था लेकिन हर्षद चोपड़ा और जेनिफर विंगेट की रोमांटिक केमिस्ट्री ने दर्शकों के दिलों पर जादू चलाया हुआ था। इस टीवी सीरियल के बंद होने से इसके चाहने वाले काफी नाराज है। हालांकि मेकर्स चाहते थे कि इस टीवी शो को टीवी की जगह डिजीटल प्लेटफॉर्म पर जारी रखा जाए लेकिन जेनिफर और हर्षद दोनों ने इसके लिए हामी नहीं भरी जिसके चलते ये शो बंद कर दिया गया।

खैर, लेकिन इधर दूसरी ओर जेनिफर विंगेट ने हाल ही में एक लीडिंग पोर्ट्ल को इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी के बारे में उठते लोगों के सवालों पर नाराजगी जताई है। जेनिफर ने इंटरव्यू में कहा, 'मुझे समझ नहीं आता कि क्यों लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या मैं अपनी जिंदगी में किसी की कमी महसूस करती हूं। मेरे पास मुझे प्यार करने वाला परिवार और शानदार दोस्त हैं, मेरे पास मेरा साथ देने वाले लोग हैं।' 'बेपनाह' में एक्स वाइफ जेनिफर विंगेट को देख खुद को ये बात कहने से नहीं रोक पाए करण सिंह ग्रोवर!

दरअसल, 'दिल मिल गया' और 'कसौटी जिंदगी की' जैसे हिट टीवी शो दे चुकीं जेनिफर विंगेट ने करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली थी। लेकिन ये शादी ज्यादा दिन चली नहीं और साल 2014 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद करण सिंह ग्रोवर ने जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु का हाथ थाम लिया तो वहीं, जेनिफर अपनी जिंदगी में अकेले रह गईं। जेनिफर का नाम बीते कुछ दिनों से लगातार उनके करीबी दोस्त शहबान अजीम के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि इस पर इन दोनों ने ही साफ किया है कि वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Jennifer Winget (@jenniferwinget1) on

तो इसका मतलब क्या जेनिफर दोबारा कभी प्यार में नहीं पड़ने वाली है। जेनिफर ने साफ कहा कि उनकी जिंदगी में प्यार के लिए हमेशा जगह है, लेकिन उन्हें लगता है कि फिलहाल इसकी जरुरत नहीं है। हालांकि उन्होंने माना कि वो किसी रिश्ते की शुरुआत के लिए तैयार जरुर हैं। जेनिफर विंगेट की इन बातों से इतना जरुर लगता है कि वो अपनी जिंदगी को लेकर काफी खुले विचार रखती है। फिलहाल तो हमें इस बात का इंतजार रहेगा कि आने वाले दिनों में वो हमें किस शो में दोबारा दिखने वाली है।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...