अपने डेंजरस इश्क के साथ वापस आ रही है माया, इस महीने 'बेहद 2' का आगाज करेंगी जेनिफर विंगेट

अक्टूबर या नवम्बर तक बेदर 2 होगा शुरू....

WrittenBy
By: BollywoodLife | Published: April 17, 2019 5:00 PM IST

कुछ समय पहले ही हमने आपको इस बात की जानकारी दी थी कि जेनिफर विंगेट अपने सुपरहिट सीरियल बेहद 2 के जरिए वापसी करने जा रही हैं। जब से फैंस ने यह खबर सुना है भी से वो दूसरे सीजन का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि जेनिफर ने इस शो में माया के रुप में खूब कहर बरपाया था, जिसको देख कर दर्शक उनके फैंन बन गए थे। अब इस शो के नए सीजन से जुड़ी एक नयी खबर हमारे हाथ लगी है। ताजा मिल रही जानकानी के मुताबिक यह शो अक्टूबर या नवंम्बर तक यह शो ऑन एयर हो जाएगा।

इस बात का खुलासा शो के राइटर से प्रड्यूसर बने प्रतीक ने किया है। टेलीचक्कर से हुई खास बातचीत में प्रतीक ने बताया कि, अगर सब कुछ ठीक रहा तो हम शो का नया सीजन अक्टूबर या नवम्बर तक दर्शकों से रूबरू हो जाएगा।

नियॉन रंग की बिकनी में जेनिफर विंगेट ने लिया सनबाथ, खुले आसमान के नीचे कुछ इस तरह बिखेरी अपनी अदाएं

जब प्रतीक से पूछा गया कि माया के रोल में कौन नजर आएगा, तो उन्होंने जवाब दिया कि माया के रोल में जेनिफर विंगेट एक दम फिट बैठती हैं। उनको इस शो में कोई भी रिप्लेस नहीं कर सकता। माया बेहद 2 का सबसे अहम हिस्सा है। हमारी बातचीत जेनीफर के साथ चल रही है। जल्द ही सब बातों का खुलासा कर दिया जाएगा।

सुपरहिट शोज के बंद होते ही इन 11 हसीनाओं ने मेकओवर के बाद दिखाया अपने हुस्न का जलवा

अगर बात की जाए जेनिफर विंगेट की तो बेहद के बाद आपने जेनिफर को बेपनाह में देखा था। इस शो में उनके साथ हर्षद चोपड़ा के साथ रोमांस करते हुए देखा था। इस शो के बाद से ही जेनीफर टीवी से दूर हैं। वो बात अलग है कि जेनीफर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और वहां पर अपनी तस्वीरों शेयर करती रहती हैं। वैसे अब जेनिफर जल्द ही टीवी पर दस्तक दे रही हैं। बहरहाल, आप जेनीफर को बेहद 2 में माया के रूप में देखने के लिए कितने उत्सुक हैं कमेंट करके जरूर बताएं।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...