घने जंगल में जेनिफर विंगेट ने करवाया फोटोशूट, सामने आई 4 तस्वीरों से हो जाएगी 'बेपनाह' मोहब्बत

जेनिफर विंगेट ने हाल ही में कई फोटोशूट करवाए है...

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: April 3, 2019 7:44 PM IST

बीते सालों में बेहद और बेपनाह जैसे सीरियल्स के जरिए धमाल मचाने के बाद इस समय जेनिफर विंगेट ब्रेक मोड पर है। जहां बेहद में जेनिफर ने माया नाम की साइकिक महिला का किरदार अदा किया था वहीं उन्होंने सीरियल बेपनाह में जोया नाम की मुस्लिम लड़की की भूमिका निभाई थी। दोनों ही सीरियल में जेनिफर को काफी पसंद किया गया और अब जल्द ही फैंस जेनिफर को नए सीरियल में देखने के लिए बेताब है।

भले ही जेनिफर ने अभी तक अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है लेकिन समय समय पर वह अपने फैंस को तोहफा जरुर देती रहती है। आज दिन की बात कर लें तो जेनिफर ने एक धमाकेदार फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट की तीन बेहद ही खूबसूरत तस्वीर को जेनिफर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। इस फोटोशूट की ब्लैक एंड व्हाइट फॉर्मेट वाली तस्वीरों को ही जेनिफर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सामने आई इन तस्वीरों में जेनिफर पेड़ पर बैठी हुई नजर आ रही है।

(इसे भी पढ़ें- बिजी शेड्यूल से समय निकाल परिवार संग मालदीव जा पहुंची है हिना खान, पुल किनारे आराम फरमाती आई नजर)

नीचे देखें जेनिफर द्वारा साझा की गई तस्वीरें...

दर्जनों सीरियल कर चुकी है जेनिफर

जेनिफर शका लाका बूम बूम, कसौटी जिंदगी के, दिल मिल गए, संगम और सरवस्तीचंद्र जैसे सीरियल में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुकी है। इसके अलावा जेनिफर ने फिल्म फिर से में लीड अभिनेत्री के तौर पर भी काम किया था, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

(इसे भी पढ़ें- जेनिफर विंगेट, श्वेता तिवारी तक टीवी की इन हसीनाओं के लुक में आ चुका है जमीन आसमान का अंतर, कोई बोल्ड तो कोई उम्रदराज आती है नजर, देखें तस्वीरें)

जल्द ही बेहद 2 में नजर आ सकती है जेनिफर

हाल ही में खबर आई थी कि जेनिफर सीरियल बेहद के दूसरे पार्ट में नजर आ सकती है। साथ ही ऐसा भी सुनने में आया था कि इस सीरियल में कुशाल टंडन की वापसी नहीं होगी। फिलहाल के लिए अभी तो कुछ भी कन्फर्म नहीं हुआ है लेकिन हमें इंतजार है कि जल्द ही जेनिफर इस सीरियल की घोषणा करें। वैसे आपको जेनिफर के फोटोशूट की तस्वीरें कैसी लगी? कमेंटबॉक्स में जरुर बताइएगा।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...