Jennifer Winget ने Beyhadh 2 को लेकर किया बड़ा ऐलान, उत्साहित फैंस बोले- 'माया फिर से आ रही है...'

जेनिफर विंगेट ने ट्विटर पर इस बात का खुलासा कर दिया है कि, वह बेहद 2 में एक बार फिर धमाकेदार वापसी करने को तैयार हैं। जिसके बाद से ही उनके फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। बता दें कि, बेहद 2 में जेनिफर के साथ कुशाल टंडन की जगह विराफ पटेल स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

WrittenBy
By: BollywoodLife | Published: August 22, 2019 11:59 AM IST

काफी समय से खबरें आ रही थीं कि, हुए टीवी सीरियल बेहद का दूसरा पार्ट बहुत जल्द ही दर्शकों के बीच दस्तक देने वाला है। जिसके बाद से ही जेनिफर विंगेट के फैंस इस टीवी सीरियल का बड़ी ही बेसब्री से इतजार कर रहे हैं, लेकिन लगता है कि यह इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि इस बात का खुलासा तो खुद जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) ने ही कर दिया है। हाल ही में जेनिफर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करके इस बात की जानकारी दी है कि वह बहुत जल्द ही 'बेहद 2' (Beyhadh 2) से वापसी करने जा रही हैं।

खबरों की माने तो, जेनिफर विंगेट के साथ कुशाल टंडन की जगह विराफ पटेल स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। वैसे पहले खबरें आ रही थी कि 'नागिन 3' की एक्ट्रेस सुरभि ज्योति 'बेहद 2' में लीड प्ले करने वाली हैं।

(इसे भी पढ़े- खुशखबरी! 'बेहद 2' को लेकर निर्माताओं ने किया बड़ा खुलासा, माया बनकर फिर से कहर ढाएंगी जेनिफर विंगेट)

अब जब जेनिफर ने ट्वीट करके इस बात का ऐलान कर दिया है तो किसी तरह की गुंजाइश का तो सवाल ही है। जब से जेनिफर ने इस बात की घोषणा की है कि माया बेहद में और भी ज्यादा खूंखार होकर वापसी करने जा रही है। तब से ही उनके फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

(इसे भी पढ़े- दोस्त की शादी में Jennifer Winget ने दिखाया जलवा, हरी साड़ी पहन ट्रेडिशनल अवतार में छाई Beyhadh की 'माया')

देखें शेयर की गई जेनिफर विंगेट की तस्वीर-

सोशल मीडिया पर इस उत्साह की एक छोटी सी झलक देखने को मिल रही है। जेनिफर उर्फ माया के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। वैसे भी फैंस का मानना है कि, इस बार माया का और भी खतरनाक रूप देखने को मिलने वाला है।

देखें लोगों के ट्वीट्स-

ट्वीट्स को देखकर साफ है कि, लोगों को जेनिफर की वापसी का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। वैसे भी जेनिफर विंगेट, कुशाल टंडन और अनेरी वजानी स्टारर इस सीरियल को दर्शक काफी मजे से देखते थे और सीरियल के बंद होने के बाद से ही लोग माया के पागलपन को काफी मिस करते थे। बहरहाल, आप 'बेहद 2' में एक बार फिर जेनिफर को माया के तौर पर देखने के लिए कितने उत्साहित हैं कमेंट करके जरूर बताएं।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...