बेहद 2: हर्षद चोपड़ा या फिर कुशाल टंडन किसके साथ रोमांस करेगी जेनिफर विंगेट, माया को मिलेगा किसका साथ

जेनीफर विंगेट माया बन एक बार फिर छाने के लिए तैयार है

WrittenBy
By: BollywoodLife | Published: February 22, 2019 2:06 PM IST

अभी कुछ समय पहले ही हमने आपको इस बात की जानकारी दी थी कि, जेनीफर विंगेट छोटे से ब्रेक के बाद वापसी के लिए एक दम तैयार हैं। टीवी की यह हसीना बहुत जल्द एक वेब सीरिज में नजर आने वाली है, जिसमें उनके साथ करण वाही के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले है। इसी बीच जेनीफर से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है जिसको सुन कर उनके फैंस खुशी के मारे झूम उठेंगे। दरअसल, चैनल बहुत जल्द 'बेहद' का सिक्वल दर्शकों के लिए ले कर आ रहा है। जिसमें आप एक बार फिर से माया के देख पाएंगे।

शो के खत्म होने के बाद से ही फैंस माया के किरदार का काफी मिस कर रहे हैं। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि जेनीफर के फैंस की खुशी दोगनी हो जाएगी। आपको बता दें कि बेहद एक जानामाना शो था, जिसमें जेनीफर माया के किरदार में नजर आई थी। इनको इस रूप को इतना पसंद किया गया कि टीआरपी लिस्ट में इस शो ने कई सीरियल्स को धूल चटा दी थी।

अवॉर्ड शो में जेनिफर विंगेट ने गिराई अपने हुस्न की बिजलियां, जिसने भी देखा बस देखता ही रह गया

इस कामयाबी के देखते हुए ही मेकर्स अब पार्ट टू की तैयारी कर रहे हैं। स्पॉट बॉय की एक रिपोर्ट की माने तो, मेकर्स इस शो को अप्रैल तक ऑन एयर करने की योजना बना रहे हैं। अगर बात की जाए लीड रोल्स की तो पहले जेनीफर के साथ कुषाल टंडन नजर आए थे। जिसके बाद उनको सीरियल बेपनाह में हर्षद चोपड़ा के साथ रोमांस करते हुए देखा गया था।

खास दोस्त के साथ डेट पर पहुंची जेनीफर विंगेट, जानिए आखिर कौन है वो खुशनसीब

वैसे तो इन दोनों एक्टर्स के साथ जेनीफर की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई थी लेकिन अब यह देखना काफी मजेदार होने वाला है कि शो के मेकर्स किसको यह मौका देने वाले हैं। बहरहाल, आप हर्षद चोपड़ा या फिर कुशाल टंडन में से किस एक्टर को जेनीफर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखना चाहते हैं कमेंट करके जरूर बताएं।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...