'भीख मांगोगे आप लोग...' शुभांगी अत्रे के बयान पर Shilpa Shinde का यू-टर्न, मीडिया को सुनाई खरी-खोटी, कहा- माफी मांगो

Shilpa Shinde इन दिनों शुभांगी अत्रे को दिए एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. इसी बीच एक्ट्रेस का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने न सिर्फ बयान से पल्ला झाड़ा है, बल्कि सारा का सारा टीकरा मीडिया के सिर फोड़ दिया है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: December 24, 2025 5:48 PM IST

'भीख मांगोगे आप लोग...' शुभांगी अत्रे के बयान पर Shilpa Shinde का यू-टर्न, मीडिया को सुनाई खरी-खोटी, कहा- माफी मांगो

Shilpa Shinde Video: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस और 'भाबी जी घर पर हैं' (Bhabiji Ghar Par Hai) की पुरानी वाली 'अंगूरी भाभी' करीब 10 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं, लेकिन एक्ट्रेस अपने कमबैक को लेकर नहीं बल्कि अपने बयान को लेकर चर्चा में बनी हैं. शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने वापसी के बाद कई इंटरव्यूज दिए जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) को लेकर कुछ ऐसा बयान दिया था, जिसके बाद वह ट्रोल होने लगी थी, लेकिन अब शिल्पा (Shilpa Shinde Video) ने अपनी सफाई पेश की, जिसमें उन्होंने न सिर्फ बयान से पल्ला झाड़ा बल्कि, मीडिया के सिर ही इस पूरे तमाशे का इल्जाम धर दिया है.

शुभांगी अत्रे को लेकर क्या बोली थीं Shilpa Shinde?

शो में वापसी के बाद शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde Statement) ने अपनी और शुभांगी की एक्टिंग की तुलना पर चुप्पी तोड़ते हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि, 'मेरा रिएक्शन तभी भी वही था. शायद उसे उसका परफॉर्म करने के लिए कहते तो कुछ और हो जाता. कॉपी करने के लिए कह दिया तो वहां गड़बड़ हो गई. वरना वो अच्छा कर लेती, जो भी है उसने 10 साल काम किया है, कॉपी नहीं करना चाहिए था. जाहिर सी बात है कि करवाया गया है तो किया है, लेकिन लोगों के बच तुलना होनी शुरू हो गई. अगर नहीं करते तो शायद वो नहीं होती. तो ये चीजें मुझे थोड़ी खटकी.' जिसके बाद शिल्पा शिंदे काफी ट्रोल हुई थीं.

TRENDING NOW

ट्रोलिंग के बाद शिल्पा शिंदे का वीडियो आया सामने

वहीं अब ट्रोलिंग के बाद शिल्पा शिंदे ने नया वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपने बयान से पलटी मार ली और इस पूरे तमाशे का जिम्मेदार मीडिया को ठहराते हुए उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई. शिल्पा शिंदे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कहती नजर आ रही हैं, 'ये वीडियो खास उन जनर्लिस्ट्स के लिए है, जिनका जर्नलिज्म उनकी रोजी-रोटी है. उस रोजी-रोटी से आप अपने बच्चों को खिलाते हो, सिखाते हो आप इस तरह से किसी के साथ गंदा करके आप अपना घर परिवार चलाते हो आपको शर्म आनी चाहिए.'

'भीख मांगोगे आप लोग...'

शिल्पा शिंदे वीडियो में आगे कहती हैं, 'भीख मांगोगे आप लोग, क्योंकि आप लोग मुझे इतना बुरा बोलने के लिए मजबूर कर रहे हो. एक वीडियो को आप एक स्टेटेमेंट को गलत तरीके से लोगों को पूछ रहे हो, गलत तरीके से उसे दिखा रहे हो एडिट करके... कसम से जरा भी शर्म नहीं आती? और जितना भी दिखाया है उसमें मैंने क्या बोला है, उसमें मैंने एक भी चीज नेगेटिव नहीं बोली है.'

Shubhangi Atre को लेकर शिल्पा ने कही ये बात

वो आगे कहती हैं , 'सच कड़वा होता है, हमें भी सुना है कॉमेडी कोई आसान काम नहीं है. उससे पहले मैंने ये भी बोला है कि, शुभांगी अत्रे बहुत अच्छी एक्ट्रेस है और मेरा हर जगह पर यही स्टेटमेंट है कि, शुभांगी अत्रे बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं वो शायद अपना करती तो शायद उस चीज को मैं भी मैच नहीं कर सकती और उसके बावजूद उसने वो किया है और 9 साल इस तरह से शो चलाना बहुत बड़ी बात है. इतना आसान नहीं है, बाकी के सारे आर्टिस्ट चेंज हो गए लेकिन शुभांगी ने पूरे 9 साल बिना रिप्लेस हुए किया है, तो ये बहुत बड़ी बात है उसके लिए.'

'शुभांगी अत्रे बहुत बकवास आर्टिस्ट है.'

वीडियो में शिल्पा आगे कहती हैं, 'मैं उसको थैंक्स बोलती हूं, इस चीज को आपने दिखाया? शर्म करो इस चीज को दिखाओ, जो मैंने बोला है और एक जगह पर मैंने रिएक्ट किया है कम्पैरिजन पर मैंने कहा कम्पैरिजन कॉम्पटीशन मेरी अपने आप से है, न ही किसी और से ये हकीकत सामने लाई है आप लोगों ने ऊपर से आप लोगों को गलत तरीके से बोल रहे हो कि, शिल्पा ने ये बोला है. जर्नलिस्ट को मैंने ये बोलते देखा है कि, शिल्पा बोली शुभांगी अत्रे बहुत बकवास आर्टिस्ट है.'

'आज के बाद आना मत मेरे सामने...'

'सचमुच शर्म करो...मैं आज बोल रही हूं तो मैं भी यहीं हूं तुम भी यही हो... दुबारा मेरे सामने कभी दिखना मत और इतना ही है तो सॉरी बोलो मुझे और जिन आर्टिस्टों को आप लोगों ने बताया मुझे किसी से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मेरे नाम पर तुम आज ही फेमस होना चाहते हो... शिल्पा शिंदे तो कुछ बोलेगी ही और कैसे उस चीज को तोड़-मरोड़कर क्योंकि, शिल्पा शिंदे उस चीज को सच बोलेगी झूठ नहीं बोलेगी...शर्म करो. आज के बाद आना मत मेरे सामने...'

शिल्पा शिंदे के इस वीडियो पर उनके फैंस भी उनके सपोर्ट में कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं.